Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपनी मां अक्षरा को याद कर फूट-फूटकर रोएगी अभीरा, पोद्दार हाउस में होगी कावेरी की वापसी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज रात के एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. शो में दिखाया जाएगा कि अपनी मां अक्षरा को याद कर अभीरा खूब रोएगी. दूसरी तरफ विद्या और कावेरी में फिर से लड़ाई होगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा, अक्षरा और नैतिक को याद करते हैं. अभीरा ���हती है कि उसके माता-पिता ने सबको अपनी गलती को स्वीकार करने का सिखाया. कावेरी कहती है कि आज की जेनरेशन ये नहीं समझती और सिर्फ प्रॉपर्टी और पैसे पर ध्यान देती है. अभीरा फिर मायरा को कार्तिक और नायरा की लव स्टोरी बताती है. वह उसे बताती है कि दोनों ने प्यार और वर्क को हमेशा बैलेंस किया. अभीरा बताती है कि कार्तिक और नायरा ने हमेशा परिवार का साथ दिया.

अक्षरा को याद कर इमोशनल होगी अभीरा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि विद्या कहती है कि वह जा रही है. अभीरा उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनती. विद्या, अभीरा को कावेरी पर विश्वास नहीं करने के लिए कहती है. कावेरी, विद्या की बात सुनकर भड़क जाती है. संजय कहता है कि इतने डिफरेंस होने के बाद परिवार एकजुट नहीं हो पाएगा. अभीरा, अक्षरा की कहानी सुनाती है और उसके जैसे डांस करती है. अभीरा सबको बताती है कि कैसे अक्षरा ने उसकी और अरमान की जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी. अभीरा इमोशनल हो जाती है.

पोद्दार हाउस वापस लौटेगी कावेरी

अभीर अपनी मां अक्षरा का लेटर पढ़ता है. अभीरा कहती है कि वह अपने परिवार को साथ नहीं रख पाई. मायरा उसे संभालती है. विद्या, कावेरी पर इल्जाम लगाती है कि उसने घर छोड़ दिया. कावेरी कहती है कि विद्या ने घर में सबके बीच नफरत फैलाई. विद्या कहती है कि क्या कावेरी ने कभी सोचा कि वह उससे क्यों नाराज है. अभीरा उनकी लड़ाई देखकर अपसेट हो जाती है. अरमान उन दोनों को वहां से जाने के लिए कहता है. अरमान कहता है कि दोनों ने मिलकर सब कुछ बर्बाद कर दिया. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कावेरी पोद्दार हाउस वापस लौटने का फैसला करती है.

यह भी पढ़ेंYeh Rishta Kya Kehlata Hai के 5000 एपिसोड पूरे होने पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये एक बड़ा पल है

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >