Shehnaaz Gill Viral Video: आज बहुत मुश्किल से बचे.. हवा में डगमगाया विमान तो डर से कांपीं शहनाज गिल, सामने आया खौफनाक वीडियो

Shehnaaz Gill Viral Video: शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी डरी-सहमी नजर आ रही हैं. यह वीडियो उनकी फ्लाइट का है, जहां तेज झटकों के बीच वह भगवान का नाम जपती दिखीं.

Shehnaaz Gill Viral Video: शहनाज गिल के लिए हाल ही में फ्लाइट का सफर काफी डरावना रहा. वह अपने भाई शहबाज बडेशा के साथ फ्लाइट में थीं, तभी अचानक विमान में तेज टर्बुलेंस होने लगा. हालात ऐसे हो गए कि शहनाज और उनके भाई दोनों काफी घबरा गए. एक्ट्रेस ने इस पूरे सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह भगवान का नाम लेती नजर आ रही हैं. फ्लाइट के सुरक्षित लैंड होने के बाद शहनाज ने बताया कि उस वक्त वह क्या महसूस कर रही थीं.

फ्लाइट में अचानक होने लगी तेज हलचल

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर फ्लाइट के अंदर का वीडियो शेयर किया. वीडियो में उनके भाई शहबाज भी उनके साथ नजर आ रहे हैं. विमान में तेज हलचल के बीच दोनों खुद को शांत रखने की कोशिश कर रहे थे.

इस दौरान शहनाज बार-बार ‘वाहेगुरु, वाहेगुरु’ कहती सुनाई देती हैं. वहीं शहबाज भी इस डरावने पल के बीच घबराहट को कम करने की कोशिश करते नजर आए.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्क्रीन पर दिखे सिद्धार्थ-शहनाज के पुराने पल, भावुक होकर रो पड़ीं माही विज

लैंडिंग के वक्त शहनाज कर रही थीं प्रार्थना

शहनाज ने बताया कि जब विमान लैंड कर रहा था, तब वह बस यही प्रार्थना कर रही थीं कि फ्लाइट सुरक्षित जमीन पर पहुंच जाए. जैसे ही विमान ने मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड किया, शहनाज और बाकी यात्रियों ने राहत की सांस ली.

वीडियो शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा, “बहुत मुश्किल से बचे आज... So grateful we landed safely.” यानी एक्ट्रेस इस बात के लिए शुक्रगुजार हैं कि फ्लाइट आखिरकार सुरक्षित लैंड हो गई.

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला को अब भी नहीं भूल पाई हैं शहनाज गिल, मौत के 5 साल बाद छलका दर्द, बोली- सिड का यूं जाना...

मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी फ्लाइट

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुई. हालांकि, शहनाज ने फ्लाइट कहां से पकड़ी थी और उनका सफर कहां तक का था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

फ्लाइट का ये डरावना अनुभव शहनाज के लिए हाल का पहला ऐसा मामला नहीं है, जब शूटिंग या काम के दौरान उन्हें अचानक परेशानी का सामना करना पड़ा हो.

शूटिंग के दौरान भी हुआ था डरावना हादसा

इससे पहले शहनाज ने ‘इश्कनामा’ की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो शेयर किया था. इसमें वह एक सीन के लिए दौड़ रही थीं, तभी उनकी नोज रिंग ढीली होकर मुंह में चली गई.

इसके बाद शहनाज खांसने लगीं. उनके को-स्टार सौरभ सचदेवा ने तुरंत उनकी पीठ थपथपाई और उन्हें संभालने में मदद की. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था.

‘Singh vs Kaur 2’ में नजर आईं शहनाज

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल हाल ही में पंजाबी फिल्म ‘सिंह वर्सेज कौर 2’ में नजर आई हैं. फिल्म में उनके साथ गिप्पी ग्रेवाल भी हैं.

नवनीत सिंह के डायरेक्शन में बनी यह पंजाबी रोमांटिक कॉमेडी 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज हुई है. वहीं अब फ्लाइट में हुए इस डरावने अनुभव के बाद शहनाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >