कार में राघव जुयाल की गोद में दिखी शहनाज गिल, क्या रिश्ते पर लग गई मुहर? सिद्धार्थ शुक्ला के बाद क्या फिर मिला प्यार?

राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी से सामने आए एक वीडियो ने शहनाज गिल और राघव जुयाल के रिश्ते को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है. वीडियो में शहनाज, राघव का हाथ थामे नजर आई, जिससे डेटिंग की अटकलें तेज हो गई हैं.

Shehnaaz Gill-Raghav Juyal: राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है. इस खास मौके पर फिल्ममेकर आर्यन खान भी नजर आए, जबकि शहनाज गिल और राघव एक साथ पार्टी से बाहर निकलते दिखाई दिए. वीडियो में शहनाज, राघव का हाथ थामे नजर आई, जिसके बाद एक बार फिर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अटकलों ने जोर पकड़ लिया है. हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कुछ कहा नहीं है.

Shehnaaz Gill-Raghav Juyal Dating Rumours: क्या राघव और शहनाज कर रहे एक-दूसरे को डेट?

मुंबई में आयोजित राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में आर्यन खान ब्लैक जैकेट, टी-शर्ट और जींस पहन कर एंट्री ली. पार्टी खत्म होने के बाद सबसे पहले आर्यन बाहर निकले. उनके सिक्योरिटी स्टाफ ने भीड़ के बीच से रास्ता बनाया. इसके कुछ ही पल बाद राघव और शहनाज गिल भी साथ में बाहर आए. वायरल वीडियो में शहनाज को राघव भीड़ से बचाते दिखे. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राघव उसे लेकर कार तक जाते हैं. राघव कार में पहले बैठते हैं और इसके बाद शहनाज कार के अंदर जाती है. इसके बाद राघव उसे अपनी गोद में बैठा लेते हैं.

Shehnaaz Gill-Raghav Juyal: शहनाज और राघव की दोस्ती पर फिर उठे सवाल

शहनाज गिल और राघव जुयाल का नाम साल 2023 में फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के दौरान पहली बार साथ जोड़ा गया था. फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली थी, जिसके बाद डेटिंग की खबरें सामने आने लगी. हालांकि, शहनाज और राघव कई बार साफ कर चुके हैं कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.

Sidharth Shukla and Shehnaaz Bond: शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का रिश्ता

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की मुलाकात 'बिग बॉस 13' के दौरान हुई थी. शो में दोनों की केमिस्ट्री, नोकझोंक और एक-दूसरे के लिए लगाव दर्शकों को बेहद पसंद आया था. फैंस ने इस जोड़ी को प्यार से 'सिडनाज' नाम दिया था. हालांकि दोनों ने कभी भी पब्लिकली अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनकी खास बॉन्डिंग हमेशा चर्चा में रही. सितंबर 2021 में सिद्धार्थ के अचानक निधन ने न सिर्फ उनके फैंस बल्कि शहनाज को भी गहरा झटका दिया. इस मुश्किल दौर के बाद शहनाज ने धीरे-धीरे खुद को संभाला और अपने काम पर दोबारा फोकस किया.

ये भी पढ़ें: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ हुई पास या फेल? फर्स्ट शो के बाद सामने आए ऐसे रिएक्शन



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >