Shefali Jariwala संग आखिरी बातचीत को लेकर एक्स हसबैंड का छलका दर्द, कहा- हमने काफी देर तक बातें की थी

Shefali Jariwala: बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला का निधन काफी चौंकाने वाला था. उनके निधन पर फैंस से लेकर सेलेब्स दुख जता रहे हैं. अब उनके एक्स हसबैंड हरमीत सिंह ने बताया कि उनके और शेफाली के बीच आखिरी बातचीत क्या हुई थी. साथ ही हरमीत ने एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार में शामिल ना होने पर दुख जताया.

Shefali Jariwala: एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया. एक्ट्रेस की अचानक मौत ने फैंस को सदमे में डाल दिया. ‘कांटा लगा’ सॉन्ग से शेफाली काफी लोकप्रिय हुई थी. अली गोनी, प्रियंका चोपड़ा, मीका सिंह, काम्या पंजाबी, हिमांशी खुराना सहित कई सेलेब्स ने उनके निधन पर दुख जताया. अब उनके एक्स हसबैंड हरमीत सिंह ने उनके साथ अपनी हुई आखिरी बातचीत को याद किया.

शेफाली जरीवाला के एक्स हसबैंड ने किया ये खुलासा

शेफाली जरीवाला और पॉपुलर म्यूजिकल जोड़ी मीत ब्रदर्स के हरमीत सिंह ने साल 2004 में शादी किया था. हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा चला नहीं और उन्होंने साल 2009 में तलाक ले लिया था. हरमीत ने विक्की ललवानी संग इंटरव्यू में एक्ट्रेस संग अपनी अंतिम बातचीत को याद किया. उन्होंने बताया. मुझे याद है लगभग 2-3 साल पहले मैं एक शो के लिए बांग्लादेश गया था. सनी लियोनी, शेफाली और मैं साथ में एक प्राइवेट प्लेन से गए थे. मैं और शेफाली एक-दूसरे के बगल में बैठे थे और हमने काफी देर तक बातें की थी.

हरमीत सिंह बोले- शेफाली अब दुनिया में नहीं…

हरमीत सिंह ने कहा कि जब भी दोनों किसी पार्टी या इवेंट में मिलते थे, तो एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन करते थे. हरमीत ने कहा, शेफाली अब दुनिया में नहीं है, ये फैक्ट जानकर बहुत दुख हो रहा. साथ ही उन्होंने उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने पर दुख जताया.

शेफाली जरीवाला के बारे में

शेफाली जरीवाला साल 2000 में रीमिक्स म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से चर्चा में आई थी. वीडियो में शेफाली काफी बोल्ड और खूबसूरत अंदाज में दिखी थी. इस सॉन्ग ने उन्हें रातों-रात पॉपुलर कर दिया था. एक्ट्रेस ने साल 2004 में सलमान खान की फिल्म मुझसे शादी करोगी में एक छोटा सा रोल प्ले किया था. वह बिग बॉस 13, नच बलिये जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुकी थी.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली की अंतिम घड़ियों का दर्दनाक सच, करीबी दोस्त ने खोले राज, कहा- पराग ने जब देखा तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >