सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी पर फिर बोले पापा शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- एक ही तो बेटी है मेरी…

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध रहे हैं. कपल ने अभी तक पूरी दुनिया से अपनी वेडिंग को प्राइवेट रखा है. हालांकि अब अब कपल का एक ऑडियो इनवाइट लीक हो गया है, जहां वे अपनी होने वाली शादी को कंफर्म कर रहे हैं. इधर सोनाक्षी के पापा ने भी बेटी की शादी पर रिएक्ट किया है.

जब से सोनाक्षी सिन्हा और उनके कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की शादी की खबरें सामने आई हैं, तब से वह सुर्खियों में हैं. कथित तौर पर ये लवबर्ड्स कुछ ही दिनों में यानी 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हालांकि इस बारे में कपल या उनके परिवार की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आई है. हालांकि रेडिट पर सोनाक्षी और जहीर का एक ऑडियो इनवाइट लीक हो गया है, जहां वे अपनी होने वाली शादी को कंफर्म कर रहे हैं. अब सोना के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी पर एक बार फिर रिएक्ट किया है.


सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कही ये बात
बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए, अनुभवी बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह एक गौरवान्वित पिता हैं, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को एक अभिनेत्री के रूप में काफी मेहनत करते हुए देखा है. अभिनेता ने यह भी कहा कि उनकी बेटी एक ‘शानदार अभिनेत्री’ साबित हुई है. उन्होंने आगे कहा कि वह उनके बहुत करीब हैं.

Also Read- कौन है सोनाक्षी सिन्हा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड Zaheer Iqbal, सलमान खान से है करीबी रिश्ता

Also Read-जूनियर शॉटगन हैं सोनाक्षी सिन्हा, कभी वजन के लिए हुई ट्रॉल, आज करती है दमदार रोल

Also Read-सोनाक्षी सिन्हा-मनीषा कोइराला नहीं बल्कि ये स्टार्स थे हीरामंडी के लिए पहली पसंद, सालों बाद संजय लीला भंसाली ने किया खुलासा


शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी को आशीर्वाद देने के लिए हैं तैयार
अपनी बेटी की शादी के बारे में बात करते हुए शत्रुघ्न ने दावा किया कि अगर उनकी बेटी की शादी हो रही है तो वह उसे आशीर्वाद देंगे और उसके फैसले और पसंद को जरूर सपोर्ट करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी को अपना लाइफ पार्टनर चुनने का पूरा हक है और वह उसकी शादी के दिन सबसे खुश पिता होंगे. एक्टर ने कहा, “एक ही तो बेटी है मेरी. मैं उनकी शादी की खबरों की न तो पुष्टि कर रहा हूं और न ही इनकार कर रहा हूं.’ समय ही बताएगा. उसे हमेशा मेरा आशीर्वाद मिलेगा.”


लव सिन्हा ने वेडिंग रूमर्स पर किया था रिएक्ट
बीते दिनों टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में, सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने वेडिंग रूमर्स पर रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा, ”वह मुंबई से बाहर हैं और इस मामले में उनकी कोई कमेंट नहीं करना चाहते हैं.” कथित तौर पर, ऐसा कहा जाता है कि हीरामंडी: द डायमंड बाजार की अभिनेत्री पिछले काफी समय से अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ अपनी शादी की योजना बना रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के कारण इसमें देरी हुई. बता दें, अभिनेत्री के पिता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चुनाव लड़ा था.

Also Read- क्या सच में जहीर इकबाल संग सोनाक्षी सिन्हा कर रही शादी, शत्रुघ्न सिन्हा बोले- आज कल के बच्चे मां-बाप से पूछते नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >