Shahrukh Khan Sister: लाइमलाइट से दूर रहती हैं शाहरुख खान की बहन शहनाज, एक हादसे ने बदल दी थी जिंदगी

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, बेटे आर्यन खान, बेटी सुहाना खान के बारे में तो जानते होंगे आप. लेकिन क्या आप किंग खान की बहन के बारे में जानते है आप. एक्टर की बहन लाइमलाइट से दूर रहती है.

Shahrukh Khan Sister: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के चाहने वाले हर जगह हैं. शाहरुख की बेटी सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है. जबकि बेटे आर्यन खान बतौर राइटर वेब सीरीज से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे है. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख की बहन शहनाज दिख रही है. शहनाज के बारे में आपको बताते है.

शाहरुख खान की बहन शहनाज लालारुख खान

शाहरुख खान अपनी बहन शहनाज लालारुख खान से काफी क्लोज है. एक्टर शहनाज से काफी प्यार और उनका काफी ध्यान रखते है. शहनाज लाइमलाइट से दूर रहती है. शहनाज काफी लंबे समय तक डिप्रेशन का शिकार रही है. इस बारे में खुद एक्टर ने कहा था. एक वीडियो में शाहरुख ने कहा था कि उनके पिता की मौत का उन्हें काफी सदमा लगा था और इसने उनकी बहन की जिंदगी बदल दी.

https://www.instagram.com/reel/CknOycbIcHa/
काफी समय तक चला शहनाज का इलाज

शाहरुख खान वीडियो में कहते है, मेरे पिता के पार्थिव शरीर को देखकर वो अचानक गिर गई और उनके सिर पर चोट लग गई. उसके बाद वो दो साल तक कुछ नहीं बोली और ना रोई. दिल वाले दुल्हिनया के मेकिंग के समय वो अस्पताल में भर्ती थी औऱ डॉक्टरों ने कह दिया था वो सरव्राइव नहीं करेगी. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक्टर विदेश ले गए थे. शाहरुख ने बताया कि वो बहुत पढ़ी लिखी है. शाहरुख खान के बच्चे भी शहनाज को बहुत ज्यादा प्यार करते है.

https://www.instagram.com/tv/CK1dOdsFeL7/
सुहाना खान इसे कर रहे डेट

सुहाना खान और अगस्त्य नंदा इस साल जोया अख्तर की द आर्चीज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे है. फिल्म में दोनों एक्टर्स साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे है. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो सुहाना और अगस्त्य एक दूसरे को डेट कर रहे है. द आर्चीज के सेट से एक सूत्र ने बताया कि वो रिश्ते में है. अगस्त्य के परिवार द्वारा आयोजित एक क्रिसमस ब्रंच में सुहाना शामिल हुई थी. इसमें अगस्त्य ने सुहाना को अपने पार्टनर के रूप में सभी से मिलाया.

Also Read: ShahRukh Khan: यूजर ने पूछा- एक महीने में कितना कमा लेते हैं शाहरुख खान? ‘बादशाह’ ने बताई अपनी असली कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >