Ram Charan को इडली-वड़ा कहने पर बुरे फंसे शाहरुख खान, साउथ स्टार की मेकअप आर्टिस्ट बोलीं- ‘अपमानजनक’

Ram Charan Shah Rukh Khan: जामनगर में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में राम चरण का “अपमान” करने के लिए शाहरुख खान को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. यह तब हुआ जब तीनों खान – शाहरुख, सलमान और आमिर – नाटू-नाटू गाने पर परफॉर्म कर रहे थे.

Ram Charan Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में अपने पूरे परिवार के साथ दिखाई दिए. इस दौरान किंग खान ने जहां खूब महफिल जमाई और सलमान खान, आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ डांस किया. हालांकि इसी पार्टी में उन्होंने ‘इडली वड़ा’ कहकर साउथ सुपरस्टार का अपमान भी किया. राम चरण की मेकअप आर्टिस्ट ने एसआरके पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. जेबा हसन ने कहा कि वह इन बातों को सुनकर इतनी ज्यादा परेशान हो गई कि बीच में ही पार्टी छोड़कर चली गई थी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें लिखा, “भेंड इडली वड़ा राम चरण कहां है तू? इसके बाद मैं वहां से चली गई…. राम चरण जैसे सितारे के प्रति इतना अपमान.”


अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फक्शन में बॉलीवुड स्टार्स ने जमाई महफिल
जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शन में देश और दुनिया भर की मशहूर हस्तियों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, रिहाना, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, राम चरण, रानी मुखर्जी, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर, करीना कपूर सहित कई सेलेब्स पहुंचे थे. सभी ने यहां खूब महफिल जमाई और अपने सुपरहिट गाने पर डांस भी किया.


शाहरुख राम चरण को स्टेज पर बुलाते हैं
दूसरे दिन लोगों ने देखा कि कई सालों के बाद तीनों खान- सलमान, शाहरुख और आमिर एक साथ मंच पर आए और उन्होंने परफॉर्म किया. तीनों ने सबसे पहले राम चरण और जूनियर एनटीआर के आरआरआर गाने नाटू-नाटू का हुक स्टेप करने की कोशिश की. एक समय पर, राम चरण भी उनके साथ मंच पर शामिल हुए थे. दरअसल राम को शाहरुख खान ने उनके साथ थिरकने के लिए मंच पर इनवाइट किया था. शाहरुख ने मजाक में कई ऐसेशब्द कहे, जो फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई. राम चरण की मेकअप आर्टिस्ट जेबा हसन ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर कमेंट किया और लिखा, “मैं शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हूं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने मंच पर राम चरण को बुलाया वह मुझे वास्तव में पसंद नहीं आया.”

Also Read- Anant Ambani-Radhika Merchant: प्री वेडिंग में राधिका की ब्राइडल एंट्री आपने देखी क्या? वर्षों तक करेगा ट्रेंड

शाहरुख के व्यवहार को जेबा ने कहा अपमानजनक

फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, जेबा ने किंग खान के प्रति निराशा व्यक्त की. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन्होंने लिखा, “‘बेंड इडली वड़ा राम चरण कहां है तू???’ इसके बाद मैं बाहर चली गई. @alwaysramcharan जैसे स्टार के प्रति यह बहुत अपमानजनक है.” इंटरनेट भी शाहरुख की ओर से राम को ‘इडली’ कहने से खुश नहीं था. एक व्यक्ति ने ट्वीट किया, “शाहरुख खान राम चरण को ‘इडली’ कहकर असंवेदनशील हो रहे हैं, जिसे साउथ भारतीयों के खिलाफ नस्लीय रूढ़िवादिता के रूप में देखा जा सकता है.”


शाहरुख खान को फैंस ने भी खूब सुनाई खरी-खोटी
एक दूसरे यूजर ने लिखा था, “शाहरुख खान दक्षिण भारतीय राम चरण को इडली कहकर उनके प्रति लापरवाही से नस्लवादी हो रहे हैं.” एक अन्य ट्वीट में लिखा गया, “एक दक्षिण भारतीय निर्देशक द्वारा उनके करियर की सबसे बड़ी हिट देने के बाद शाहरुख खान ‘राम चरण इडली’ कहकर बुलाना काफी निराशाजनक है और ये सबको बहुत बुरा लगा है, क्योंकि जितने बड़े आप स्टार हो, वो भी कम नहीं है.” हालांकि कई फैंस एसआरके के सपोर्ट में भी आए. एक फैन ने कहा, ”अरे भाई वो मजाक कर रहे हैं… उनका कोई ऐसा इरादा नहीं था… पार्टीज में हंसी-मजाक तो चलती रहती है.”

Also Read- Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: वर्षों तक करेगी ट्रेंड राधिका की ब्राइडल एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >