Satish Joshi: इस दिग्गज एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में दौड़ी शौक की लहर, स्टेज पर परफॉर्म करते हुआ निधन

मराठी टीवी एक्टर सतीश जोशी अब हमारे बीच नहीं है. उनका निधन हो गया. उन्होंने कई फिल्मों, सीरियल्य सहित कई नाटकों में काम किया था. जी मराठी पर आने वाला शो ‘भाग्यलक्ष्मी’ में उन्होंने बहुत अहम किरदार निभाया था.

मराठी टीवी एक्टर सतीश जोशी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. सतीश जोशी अब हमार बीच नहीं रहे. उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक प्रोगाम के दौरान मंच पर प्रदर्शन करते उनका निधन हो गया. आखिरी सांस तक वो परफार्म करते रहे. सतीश जोशी को एक कार्यक्रम के लिए इनवाइट किया गया था. इस दौरान वो स्टेज पर परफॉर्म करते गिर पड़े. उनके निधन पर बारे में उनके फ्रेंड राजेश देशपांडे ने फेसबुक पर दुख व्यक्त किया. फैंस भी सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं.


स्टेज पर परफॉर्म करते हुए सतीश जोशी का हुआ निधन
सतीश जोशी का रविवार को निधन हो गया. वो एक पॉपुलर मराठी थिएटर कलाकार भी थे. दरअसल, वो परफॉर्म करते हुए स्टेज पर गिर गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उन्के दोस्त राजेश देशपांडे ने ये खबर अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया. उन्होंने एक्टर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”हमारे अनुभवी मित्र अभिनेता सतीश जोशी का आज रंगोत्सव के मंच पर निधन हो गया. शांति.” ये दुखद खबर सुनते ही मराठी सिनेमा में शोक फैल गया है. वहीं, एक्टर अतुल काले ने सतीश जोशी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”जोशी गुरुजी का आज निधन हो गया. उसकी आत्मा को शांति मिलें. शांति.”

Panchayat 3 Trailer: इंतजार खत्म, इस दिन आपसे मिलने आएंगे फुलेरा के ‘सचिव जी’, जारी होगा पंचायत 3 का ट्रेलर

Panchayat 3 के प्रमोशन के लिए मेकर्स ने खोजा अनोखा आइडिया, VIDEO देख फैंस का चकराया दिमाग, आप भी देखिए
जानें सतीश जोशी के बारे में
सतीश जोशी ने कई फिल्मों, सीरियल्य सहित कई नाटकों में काम किया था. जी मराठी पर आने वाला शो ‘भाग्यलक्ष्मी’ में उन्होंने बहुत अहम किरदार निभाया था और इसके लिए उन्होंने काफी तारीफें बटोरी थी. एक्टर आखिरी बार ‘यशोदा गोश्त श्यामचे आइची’ में नजर आए थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने डायरेक्टर वीरेंद्र प्रधान के अधिकतर सीरियल्स में काम किया था. उनके निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार सदमे में है.

Zara Hatke Zara Bachke OTT: जरा हटके जरा बचके इस ओटीटी पर होगी रिलीज, घर बैठे उठाए लुत्फ, नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >