सपना चौधरी के नए वीडियो ने मचाया तहलका, ग्लैमरस अंदाज में सड़कों पर बेफिक्र घूमती दिखीं

Sapna Choudhary New Glamorous Video: हरियाणवी एक्ट्रेस सपना चौधरी ने वीडियो शेयर किया. जिसमें वह कलरफुल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. बदले हुए अंदाज में वह आइसक्रीम खाकर सड़कों पर घूम रही हैं.

Sapna Choudhary New Glamorous Video: हरियाणवी एक्ट्रेस सपना चौधरी ने अपने पति यशवीर साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है. तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. 24 जून को उन्होंने क्रूज से कुछ ग्लैमरस फोटोज शेयर की थी. अब उन्होंने एक रील शेयर किया. जिसमें वह अपनी आइसक्रीम खाकर सड़कों पर घूम रही हैं.

Sapna Choudhary Glamorous Video: सपना चौधरी ने शेयर किया ग्लैमरस वीडियो

सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने कलरफुल ड्रेस पहनी हुई हैं. हेड बैंड और सनग्लासेस पहने हरियाणवी एक्ट्रेस काफी कातिलाना लग रही है. वह छाता लेकर किसी शहर को एक्सप्लोर कर रही हैं. वह नई चीजों का आनंद ले रही हैं. बाद में आइसक्रीम खाते हुए झूम रही है. फिर बीच किनारे कच्चे आम का मचा लेकर आंटी संग बात कर रही हैं. वीडियो के कैप्शन में अदाकारा ने लिखा, ”अकेले रहना शुरू किया तो पता चला, दुख की असली वजह लोग थे…”

Sapna Choudhary New Look Impresses Fans: सपना चौधरी के नए अंदाज से फैंस इंप्रेस

सपना चौधरी के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”आत्मसम्मान और खुशी जरूरी है, शाबाश गर्ल.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”रवीना टंडन जैसी लग रही हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ब्यूटीफुल मैम.”

Sapna choudhary video fans reaction

About Sapna Choudhary: सपना चौधरी के बारे में

सपना चौधरी हरियाणवी मनोरंजन जगत के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 6.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं. उन्होंने बिग बॉस 11 और द 50 में भाग लिया था. एक्ट्रस ने जनवरी 2020 में वीर साहू संग शादी रचाई थी. दोनों ने इससे पहले एक दूसरे को करीब 4 साल तक डेट किया था. कपल के दो बेटे हैं. जिनका नाम पोरस और शाहबीर है.

यह भी पढ़ें- सपना चौधरी के देसी ठुमकों ने मचाया बवाल, इंटरनेट पर छाया ‘मटक मटक के’ सॉन्ग

यह भी पढ़ें- समंदर के बीच सपना चौधरी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, तसवीरें देख थम जाएगी आंखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >