नागा चैतन्य की दूसरी सगाई के बाद एक्स वाइफ का छलका दर्द, बोली- एक साथी को ज्यादा ट्राई…

नागा चैतन्य ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोभिता धुलिपला संग सगाई की. फंक्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई. अब एक्टर की एक्स वाइफ सामंथा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया और प्यार के बारे में बात की.

नागा चैतन्य ने उस वक्त फैंस को हैरान कर दिया जब उन्होंने अभिनेत्री सोभिता धुलिपला संग अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की. फंक्शन के कई फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी, उनकी मां लक्ष्मी दग्गुबाती, पिता नागार्जुन और सौतेली मां अमला अक्किनेनी नजर आए. अब नागा की एक्स वाइफ सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पर प्यार को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है.

सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर कौन सा क्रिप्टिक पोस्ट किया शेयर

दरअसल सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘प्यार एक बलिदान है’. आगे लिखा था, कैसे कभी-कभी एक साथी को ज्यादा ट्राई करने की जरुरत होती है, जब दूसरा साथी बहुत अधिक देने की ‘स्थिति में’ नहीं होता है. पोस्ट के माध्यम से, सामंथा ने अपने जीवन में उन लोगों का ‘आभार’ भी व्यक्त किया, जिन्होंने तब उनका साथ दिया जब वह काफी लो फील करती थी. इस पोस्ट को एक्ट्रेस ने व्हाइट हार्ट इमोजी के साथ शेयर किया.

कब हुई थी नागा चैतन्य और सामंथा की शादी

दअसल नागा चैतन्य और सोभिता धुलिपला की सगाई 8 अगस्त को हुई. इस फंक्शन में उनके परिवार वाले ही शामिल हुए. नागा और चैतन्य साल 2022 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कई बार कपल की फोटोज भी वायरल हुई. हालांकि उन्होंने इसपर रिएक्ट नहीं किया. वहीं सामंथा संग नागा की शादी साल 2017 में हुई थी. वो साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक थे. हालांकि शादी के चार साल बाद दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया.

किन फिल्मों में नजर आएगी सामंथा रुथ प्रभु

वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही सिटाडेल: हनी बनी में नजर आएंगी. यह सिटाडेल यूनिवर्स के अंदर इंडियन सीरीज है. इस महीने की शुरुआत में, सिटाडेल: हनी बन्नी का टीजर मेकर्स की ओर से रिलीज किया गया था. इस दौरान सामंथा ने वरुण धवन के साथ काम करने के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा, ”वह हमेशा ये सोचता है हर सीन को कैसे बेहतर बनाया जाए. वह न केवल अपने काम के प्रति समर्पित है, बल्कि उन सबसे अच्छे इंसानों में से एक है, जिनसे मैं कभी मिली हूं.”

Also Read- सामंथा के किस हेल्थ एडवाइज पर आग बबूला हुए डॉक्टर, कहा- “इसे जेल में डाल…”

Also Read- Samantha: नागा चैतन्य संग तलाक पर सामंथा रुथ प्रभु ने तोड़ी चुप्पी! कहा- मैं जिस अनुभव से गुजरी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >