Alliance Family Week: रियलिटी शो 'अलायंस' में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है और हर एपिसोड इमोशनल मोमेंट्स से भरा हुआ है. इसी बीच अब शो में सलमान खान की सरप्राइज एंट्री होने जा रही है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. सुपरस्टार अपने भाई सोहेल खान से मिलने सेट पर पहुंचे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान करीब एक घंटे तक शो का हिस्सा रहेंगे. ऐसे में आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए काफी खास होने वाला है.
Salman Khan Reaches Alliance: भाई सोहेल खान का हौसला बढ़ाएंगे सलमान
29 जुलाई, बुधवार रात सलमान खान को 'अलायंस' के सेट के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान वह डेनिम आउटफिट और काउबॉय हैट में नजर आए. शो में एंट्री करने से पहले उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी दिए.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान करीब एक घंटे तक शो का हिस्सा रहेंगे. बताया जा रहा है कि सीमा सजदेह के एविक्शन के बाद सोहेल खान काफी इमोशनल हैं. ऐसे में सलमान इस मुश्किल समय में अपने भाई को सपोर्ट करने और उनके साथ वक्त बिताने के लिए शो में पहुंचे हैं.
Seema Sajdeh Eviction: एक्स वाइफ के जाने से इमोशनल हुए सोहेल खान
हाल ही में सीमा सजदेह ने खुद कुशाल टंडन से उन्हें वोट आउट करने के लिए कहा, जिसके बाद उनका 'अलायंस' का सफर खत्म हो गया. सीमा के एविक्ट होते ही सोहेल खान अपने इमोशंस छिपा नहीं पाए. उन्होंने कहा कि शायद अब दोबारा उन्हें इतना खूबसूरत वक्त साथ बिताने का मौका नहीं मिलेगा. वहीं, शो से बाहर आने के बाद सीमा ने भी माना कि 'अलायंस' ने उन्हें और सोहेल को अलग होने के बाद फिर से खुलकर बात करने और एक-दूसरे को समझने का मौका दिया. दोनों के बीच की यह बॉन्डिंग अब फैंस का भी दिल जीत रही है.
Salman Khan Upcoming Projects: इन प्रोजेक्ट्स में आएंगे नजर भाईजान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही 'मातृभूमि' में नजर आएंगे. इसके अलावा वह 'बिग बॉस 20' को भी होस्ट करेंगे, जिसके सितंबर के पहले हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: Spider-Man बनने वाले तीनों एक्टर्स में कौन है नंबर 1? किसे मिली सबसे ज्यादा फीस, यहां पढ़ें डिटेल्ड रिपोर्ट
