अगर Salman Khan ने काले हिरण का नहीं किया शिकार, तो क्यों लेकर आए थे चेकबुक, लॉरेंस बिश्नोई के भाई का खुलासा

Salman Khan: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने सलमान खान से जुड़े काले हिरण विवाद पर बात की. उन्होंने स्पष्ट किया कि सुपरस्टार उनके समुदाय के सामने एक चेकबुक लेकर आए. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पूरा समुदाय इस मामले में लॉरेंस के साथ खड़ा है.

Salman Khan: 1998 में, सलमान खान पर राजस्थान के एक गांव में काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगाया गया था. यह मामला, जो 26 साल तक चला, इसमें सलमान को गिरफ्तार भी किया गया, बाद में जमानत दी गई और फिर बरी किया गया. अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है. उनके घर के बाहर टाइट सिक्योरिटी भी तैनात की गई है. अब इसी बीच लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने पूरे विवाद पर बात की है.

सलमान खान को लेकर क्या बोले लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई

लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने खुलासा किया कि काला हिरण मामले में पूरा बिश्नोई समुदाय जेल में बंद गैंगस्टर के साथ खड़ा है. एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में रमेश ने कहा, सुपरस्टार उनके समुदाय के सामने एक चेकबुक भी लेकर आए थे. उन्होंने काले हिरण शिकार मामले पर सलमान खान से माफी की मांग की और कहा कि अभिनेता का परिवार उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है और अगर अभिनेता माफी नहीं मांगते हैं तो कानून अपना काम करेगा.

रमेश बिश्नोई ने सलीम खान को लेकर ये कहा

रमेश ने आगे बताया कि उनका समाज वन्य जीवन और पेड़ों से प्यार करता है. उन्होंने कहा कि उनके 363 पूर्वजों ने पेड़ों को बचाने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है. जब सलमान खान ने काले हिरण को मारा, तो हर बिश्नोई का खून खौल रहा था. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने फैसला अदालत पर छोड़ दिया. लेकिन अगर समुदाय का मजाक उड़ाया गया तो समाज का नाराज होना स्वाभाविक है, आज पूरा बिश्नोई समुदाय इस मामले में लॉरेंस के साथ खड़ा है. कुख्यात गैंगस्टर के चचेरे भाई ने आगे कहा कि सलमान के पिता और अनुभवी लेखक सलीम खान ने लॉरेंस गिरोह पर पैसे के लिए ऐसा करने का आरोप लगाया था.

सलमान क्यों चेकबुक लेकर गए थे समुदाय के पास

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा, “मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि उनका बेटा समुदाय के सामने एक चेकबुक लाया था और कहा था कि पैसे खुद भर लें और इसे स्वीकार कर लें. अगर हम पैसे के भूखे होते तो हम उस समय इसे ले लेते.” रमेश बिश्नोई ने कहा कि सिकंदर अभिनेता को काला हिरण मामले में दोषी पाया गया और 5 साल की सजा सुनाई गई, जबकि लॉरेंस के खिलाफ कोई अपराध साबित नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि उन्हें अपराधी तभी माना जाएगा जब अदालत उन्हें दोषी साबित कर देगी.

Also Read- जमशेदपुर में सब्जी बेचने वाले ने सलमान खान से मांगी थी 5 करोड़ की रंगदारी, बाबा सिद्दीकी को भी दी थी धमकी

Also Read- Salman Khan Ko Dhamki: सलमान खान को धमकी का झारखंड कनेक्शन, एक्टिव हुई पुलिस तो मांगने लगा माफी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >