सलमान खान फायरिंग मामले में आया नया मोड़, मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की घटना की जांच में एक महत्वपूर्ण मोड़ आ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने नवी मुंबई से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और फिलहाल उनसे पूछताछ कर रही है.

मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की घटना की जांच का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया है. दो बाइकर्स के हमले के बाद मामले की जांच-पड़ताल करने के लिए 10 से ज्यादा टीमों को तैनात किया गया था. नवभारत टाइम्स के मुताबिक फायरिंग मामले में कथित तौर पर शामिल दो संदिग्धों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उनसे पूछताछ हो रही है.


क्राइम ब्रांच ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया
इससे पहले, पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने कहा था कि दोनों संदिग्धों में से एक गुरुग्राम का अपराधी है. वह हरियाणा में कई हत्याओं और डकैतियों के लिए वांछित था और एक व्यापारी सचिन मुंजाल की हत्या में भी उस पर संदेह है. आपको बता दें कि देश से बाहर रहने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर मुंजाल की हत्या की जिम्मेदारी ली थी.


संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज आई थी सामने
बीते दिनों दोनों संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी. जिसमें उन्होंने टोपी पहन रखी थी और बैकपैक ले रखा था. इसके अतिरिक्त, क्लिप में उन्हें अभिनेता के आवास की ओर गोलीबारी करते हुए दिखाया गया है. संदिग्धों में से एक ने काली जैकेट और डेनिम पैंट के साथ सफेद टी-शर्ट पहनी थी, जबकि दूसरे ने डेनिम पैंट के साथ लाल टी-शर्ट पहनी थी.


अनमोल बिश्नोई ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली
जब पुलिस मामले की जांच कर रही थी, तो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने कथित तौर पर घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली. लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई, जो इस समय जेल में हैं, ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ”हम शांति चाहते हैं. यदि जुल्म के खिलाफ एकमात्र निर्णय युद्ध है, तो ऐसा ही होगा…. सलमान खान, हमने आपको सिर्फ ट्रेलर दिखाया है, ताकि आप हमारी ताकत की भयावहता को समझें… यह पहली और आखिरी चेतावनी है. मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता. जय श्री राम!”

Also Read- Salman Khan House Firing: जानें फायरिंग के बाद सलमान खान के पिता सलीम खान ने क्या कहा, दिया ये बयान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >