सलीम खान को मिला राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, गैरमौजूदगी के बीच हेलेन ने बताया कैसी है तबीयत

62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार में सलीम खान को प्रतिष्ठित 'राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया. उनकी ओर से हेलेन ने यह सम्मान स्वीकार किया और उनकी सेहत पर राहत भरा अपडेट दिया.

Salim Khan Raj Kapoor Lifetime Achivement Award: बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान को बुधवार को 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रेस्टीजियस राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. हालांकि, खराब सेहत के चलते सलीम खान खुद इस अवार्ड को लेने समारोह में नहीं पहुंच सके. उनकी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री हेलेन ने उनकी ओर से यह अवॉर्ड रिसीव किया. इस दौरान हेलेन ने सलीम खान की सेहत को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया और बताया कि वह अब पूरी तरह ठीक हैं.

हेलेन ने बताया कैसी है सलीम खान की तबीयत

अवॉर्ड लेने के बाद हेलेन ने सलीम खान की ओर से सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने बताया कि सलीम खान ने इस अवार्ड के लिए आभार जताया है और अपने चाहने वालों को धन्यवाद कहा है. हेलेन ने यह भी साफ किया कि सलीम खान की तबीयत अब अच्छी है.

">

हेलेन के मुताबिक, सलीम खान ने कहा कि वह उन सभी लोगों के आभारी हैं, जो लगातार उन्हें प्यार और समर्थन देते रहे हैं. हेलेन ने सलीम खान को एक मजबूत इंसान बताते हुए कहा कि उनकी सेहत फिलहाल बहुत अच्छी है.

फरवरी में अस्पताल में हुए थे भर्ती

बता दें कि सलीम खान इसी साल फरवरी में अस्पताल में भर्ती हुए थे. उनकी तबीयत को लेकर उस समय उनके फैंस काफी चिंतित थे. ऐसे में अब हेलेन का यह बयान सलीम खान के फैंस के लिए राहत की खबर है. उन्होंने किसी तरह की चिंता की बात नहीं कही और उनकी मौजूदा सेहत को बेहतर बताया।

सलीम खान को मिला बड़ा सम्मान

62वें महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन मुंबई के रविंद्र नाट्य मंदिर में किया गया. इस समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाली फिल्मी हस्तियों को सम्मानित किया. सलीम खान को भारतीय सिनेमा में उनके लंबे और शानदार योगदान के लिए राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया.

सलीम खान को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, फोटो- इंस्टाग्राम

इस समारोह में सलीम खान के अलावा कई अन्य दिग्गजों को भी सम्मान मिला. अभिनेता और निर्देशक प्रसाद ओक को छत्रपति वी. शांताराम स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड दिया गया, जबकि प्रसिद्ध संगीतकार पंडित हृदयनाथ मंगेशकर को छत्रपति वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया. अभिनेत्री रानी मुखर्जी को राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवार्ड मिला.

रानी मुखर्जी ने भी जताया आभार

अवॉर्ड समारोह में रानी मुखर्जी भी सम्मानित हुईं. राज कपूर के नाम पर पुरस्कार मिलना उनके लिए बेहद खास रहा. रानी ने कहा कि अपने लोगों और अपनी जमीन से मिले इस सम्मान ने इस पल को और खास बना दिया है. उन्होंने यह सम्मान महाराष्ट्र, वहां के लोगों, कलाकारों, तकनीशियनों, फिल्मकारों और पूरी फिल्म इंडस्ट्री को समर्पित किया.

यह भी पढ़ें : ‘बिग बॉस 13’ के बाद क्यों बुझ गई शो की आग? इन्फ्लुएंसर्स, फेक ड्रामा और बदलते गेम ने बिगाड़ा पूरा खेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >