4.76 करोड़ की GMC Hummer EV ड्राइव करते दिखे रोहित शेट्टी, पहले से गैरेज में हैं कई लग्जरी कारें

4.76 करोड़ की GMC Hummer EV में रोहित शेट्टी, लाफ्टर शेफ्स के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे. ऑरेंज कलर की लग्जरी कार से निकलते हुए डायरेक्टर का वीडियो वायरल हुआ.

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने ‘लाफ्टर शेफ्स’ के ग्रैंड फिनाले में अपनी करोड़ों की नई GMC Hummer EV के साथ मारी. जैसे ही उनकी इलेक्ट्रिक SUV सेट पर पहुंची, पैपराजी ने इसे कैप्चर किया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

GMC Hummer EV Price: ऑरेंज कलर की लग्जरी कार की कीमत है 4.76 करोड़

रोहित शेट्टी के पास ऑरेंज कलर की GMC Hummer EV है. जिसकी कीमत 4.67 करोड़ है. यह कोई आम इलेक्ट्रिक SUV नहीं है. इसका बॉक्सी डिजाइन, बड़ा साइज और रोड प्रेजेंस इस बाकी गाड़ियों से काफी अलग बनाता है. कंपनी ने अभी तक इस मॉडल को भारत में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च नहीं किया है. फिर भी कुछ चुनिंदा यूनिट्स प्राइवेट इम्पोर्ट के जरिए भारत पहुंच चुकी हैं. धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह के पास भी ये कार है.

Rohit Shetty Car Collection: रोहित शेट्टी के गैरेज में हैं कई लग्जरी गाड़ियां

रोहित शेट्टी का लग्जरी कारों के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है. उनकी सिंघम देख लीजिए या फिर गोलमाल या फिर सूर्यवंशी, हर किसी में कार स्टंट होता ही है. उनकी गैरेज में भी कई शानदार गाड़ियां हैं, जिनमें Ford Mustang, Range Rover Sport, Mercedes-Benz AMG G63 और Lamborghini Urus जैसी सुपर लग्जरी कारें शामिल हैं.

Rohit Shetty Upcoming Projects: रोहित शेट्टी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो, रोहित शेट्टी को आखिरी बार सिंघम अगेन का निर्देशन करते देखा गया था. उन्होंने स्टंट बेस्ड रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की शूटिंग भी खत्म की है. जल्द ही वह मुंबई के एक्स पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया के जीवन पर आधारित एक नई एक्शन फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें जॉन अब्राहम और तमन्ना भाटिया के भी शामिल हो सकते हैं. हालांकि ऑफिशियल तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 में होंगे रॉ और रियल स्टंट्स, रोहित शेट्टी ने शेयर किया जबरदस्त प्रोमो

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: पहले कभी नहीं देखे होंगे ऐसे स्टंट… रोहित शेट्टी ने नए सीजन को लेकर किया बड़ा दावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >