ऋचा चड्ढा और अली फजल ने कर ली सगाई! एंगेजमेंट रिंग के साथ शेयर की तसवीर

Richa Chadha- बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं.

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadda) और अली फजल (Ali Fazal) अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में ऋचा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में एंगेजमेंट रिंग दिखाई दे रही है. उनके फैंस कयास लगा रहे है कि दोनों अब जल्द ही शादी करने जा रहे हैं.

ऋचा चड्ढा ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में एक बूमरैंग विडियो शेयर किया है, जिसमें उनके हाथ में एक डायमंड रिंग दिख रही है, जिसमें तीन डायमंड नजर आ रहे हैं. वहीं, एक अन्य तस्वीर में उनके हाथ में यह डायमंड रिंग दिख रही है. इस फोटो में ऋचा ने अपने हाथ में एक अवॉर्ड भी पकड़ रखा है.

कुछ दिन पहले ही ऋचा चड्ढा और अली फजल ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में मैरेज रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई किया था और 15 फरवरी को ऐप्लिकेशन सबमिट की थी. मैरेज रजिस्ट्रेशन रूल्स के अनुसार, 15 मार्च के बाद दोनों कभी भी शादी कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >