Rhea Chakraborty ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने उस वक्त फैंस को हैरान कर दिया, जब उन्होंने अनाउंस किया कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं.

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है. उन्होंने कारण बताते हुए कहा कि लगातार ऑनलाइन रहने और हर वक्त एक्टिव दिखने के दबाव से वह मानसिक रूप से धक चुकी हैं. इसी वजह से खुद को थोड़ा समय देकर रियल लाइफ से जुड़ने की कोशिश करेंगी.

रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर शेयर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें बताया कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया का शोर उन्हें अंदर से परेशान कर रहा था. लगातार स्क्रॉल करना, हर पल अपडेट रहना और हर चीज को पोस्ट करने की आदत अब उन्हें भारी लगने लगी थी.

इस वजह से सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं रिया चक्रवर्ती

रिया ने कहा कि उन्हें वो समय याद आता है, जब वह बिना किसी कैमरे या पोस्ट की चिंता किए सिर्फ अच्छा टाइम स्पेंट करती थी. उन्होंने लिखा कि अब उन्हें सुकून और शांति की जरूरत महसूस हो रही है. रिया ने आगे लिखा, वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं, ताकि खुद को बेहतर तरीके से समझ सकें. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कब तक वापस लौटेंगी.

अपने मुश्किल वक्त को लेकर क्या बोली थी रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उस समय वह मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से काफी टूट चुकी थीं. रिया ने यह भी माना कि अगर उनके दोस्त और परिवार साथ न होते तो शायद वह खुद को संभाल नहीं पातीं. उन्होंने कहा कि हर इंसान के अंदर मुश्किलों से लड़ने की ताकत होती है, बस उसे पहचानने की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें- देर रात आखिर किस पर भड़क उठे सलमान खान? बोले- 60 का हुआ हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >