धुरंधर के बाद ‘प्रलय’ लेकर आ रहे रणवीर सिंह, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Ranveer Singh: धुरंधर के बाद अब रणवीर सिंह जल्द ही ‘प्रलय’ नाम की जॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं. करीब 300 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म को जय मेहता डायरेक्ट करेंगे. जानिए इस मूवी के बारे में…

Ranveer Singh: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में फिल्म धुरंधर की शानदार सफलता के बाद अब वह एक और बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं. खबर है कि रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म प्रलय में नजर आएंगे, जो एक बड़े बजट की जॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर बताई जा रही है.

जॉम्बी ड्रामा में दिखेंगे रणवीर सिंह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘प्रलय’ एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जॉम्बी ड्रामा होगी, जिसकी कहानी कोविड-19 महामारी के दौर के बैकग्राउंड पर आधारित है. इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता करेंगे, जबकि इसे हंसल मेहता के प्रोडक्शन बैनर ट्रू स्टोरी फिल्मस के तहत बनाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि फिल्म में एक्शन, हॉरर और इमोशनल ड्रामा का खास मिक्सचर देखने को मिलेगा. कहानी मुश्किल हालात में इंसानी रिश्तों और सर्वाइवल पर फोकस करेगी.

‘भारत में पहले कभी नहीं बनी ऐसी फिल्म’

हंसल मेहता का मानना है कि हिंदी सिनेमा में जॉम्बी जॉनर पर बड़े पैमाने पर बहुत कम काम हुआ है. उन्होंने कहा कि ‘प्रलय’ का मकसद दर्शकों को कुछ नया और अलग अनुभव देना है. उनके मुताबिक यह फिल्म जॉम्बी फॉर्मेट को भारतीय माहौल और इमोशनल स्टोरी के साथ पेश करेगी, जो पहले कभी देखने को नहीं मिला.

300 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘प्रलय’ करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बनाई जा रही है. इसे रणवीर सिंह के करियर की सबसे महंगी सोलो फिल्मों में से एक बताया जा रहा है. फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुश्किल हालात में जिंदा रहने की जंग लड़ता है. इसमें बड़े स्तर के एक्शन सीक्वेंस और गहरा इमोशनल ड्रामा देखने को मिल सकता है. फिल्म की शूटिंग मई या जून 2026 के आसपास शुरू हो सकती है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 ट्रेलर में हमजा की कलाई में दिखी 22 लाख की घड़ी, जानिए स्टोरी और लग्जरी वॉच का कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >