Ranveer Allahbadia Video: अश्लील कमेंट करने के बावजूद अकड़ में दिखे रणवीर, बोले- कोई सफाई नहीं दूंगा...

Ranveer Allahbadia Video; पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने 'इंडिया गॉट लेटेंट' शो में एक कंटेस्टेंट के परिवार पर विवादित कमेंट किया, जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है. अब इसपर रणवीर ने माफी मांगते हुए एक वीडियो शेयर किया है.

Ranveer Allahbadia Video: पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने हाल ही में समय रैना के रियलिटी शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ में एक कंटेस्टेंट के परिवार पर अश्लील कमेंट किया, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ. इनके अलावा कॉमेडियन समय रैना और अपूर्व मखीजा के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई. अब शिकायत दर्ज होते ही रणवीर इलाहाबादिया ने वीडियो शेयर करके लोगों से माफी मांगी है, जिसमें वह काफी अकड़ में दिखे हैं.

यहां देखें वीडियो-

‘मैं इस बारे में कोई जस्टिफिकेशन नहीं दूंगा…’

रणवीर इलाहाबादिया ने अपने एक्स अकाउंट (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह अकड़ के साथ माफी मांगते हुए दिखाई दिए हैं. वीडियो में रणवीर ने कहा, ‘मैंने जो कुछ भी कहा, वह अनुचित था. मजाकिया नहीं था. मैं बस माफी मांगना चाहता हूं. हालांकि, मैं इस बारे में कोई जस्टिफिकेशन नहीं दूंगा. न ही जो कुछ भी हुआ है, उसके पीछे की वजह पर कोई चर्चा करूंगा. मैं सिर्फ अपनी गलती मान रहा हूं. पॉडकास्ट हर उम्र के लोगों ने देखा. यह जिम्मेदारी इतने हल्के में नहीं लेनी चाहिए थी’. रणवीर ने आगे कहा, ‘इस पूरे अनुभव से यही सबक लिया है कि इस प्लेटफॉर्म को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए. वीडियो से असंवेदनशील कंटेंट को हटाने को कहा गया है. मैं माफी मांगता हूं. उम्मीद है कि इंसानियत के नाते आप मुझे माफ करेंगे.’

सोशल मीडिया यूजर्स भड़के

रणवीर की इस वीडियो पर अब सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट रहा है. एक यूजर ने लिखा, ‘आप अपनी इस टिप्पणी से अपना सम्मान पहले ही खो चुके हैं. अगर माता-पिता के लिए ऐसे शब्द निकल रहे हैं तो आप हार गए भाई, वह सब आध्यात्मिक वीडियो भी रिमूव कर दो’. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सॉरी से क्या होगा? आपको सबक सिखाना जरूरी है’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब आप सॉरी कह रहे हो, लेकिन नुकसान तो हो चुका. बोलने से पहले दो बार सोचना’.

यह भी पढ़े: Mamta Kulkarni Video: ममता कुलकर्णी ने विवादों के बीच महामंडलेश्वर के पद से दिया इस्तीफा, बोलीं- मैं बचपन से ही साध्वी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >