टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' 30 जुलाई को रिलीज होने वाली है. हॉलीवुड फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और भारत में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. वहीं रांची में अभी से ही थियेटर्स फुल हो रहे हैं. अगर आप भी पहले दिन फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां जानिए कहां किस टाइमिंग में इसे एंजॉय कर सकते हैं.
Spider-Man: Brand New Day Ranchi Cinemas: रांची में किन-किन सिनेमाघरों में रिलीज होगी स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे?
- PVR: न्यूक्लियस मॉल (PVR: Nucleus Mall)
- PJP सिनेमाज: मॉल ऑफ रांची (PJP Cinemas: Mall of Ranchi)
- JD सिनेमाज: JD हाई स्ट्रीट मॉल (JD Cinemas: JD Hi Street Mall)
- मिराज सिनेमाज: संध्या टावर (Miraj Cinemas: Sandhya Tower)
- फन सिनेमाज: स्प्रिंग सिटी (Fun Cinemas: Spring City)
- आइलेक्स सिनेमाज: हिनू (Eylex Cinemas: Hinoo)
Spider-Man: Brand New Day Ranchi Theatre Show Timing: जानिए किस थिएटर में कितने बजे हैं शो
न्यूक्लियस मॉल
8:40 AM
10:30 AM
2:30 PM
4:30 PM
8:30 PM
10:30 PM
PJP सिनेमाज: मॉल ऑफ रांची
11:00 AM
4:20 PM
11:20 PM
JD सिनेमाज: JD हाई स्ट्रीट मॉल
10:00 AM
12:40 PM
3:30 PM
6:15 PM
9:15 PM
मिराज सिनेमाज: संध्या टॉवर
11:00 AM
5:00 PM
11:00 PM
फन सिनेमाज: स्प्रिंग सिटी
11:30 AM
5:30 PM
11:30 PM
आइलेक्स सिनेमाज: हिनू
8:00 AM
10:45 AM
1:30 PM
4:15 PM
7:00 PM
9:45 PM
टिकट की कीमत कितनी है?
अगर आप पहले दिन ही स्पाइडर-मैन का नया एडवेंचर देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको 200 से 600 रुपये के बीच तक खर्च करने होंगे.
All about Spider-Man: Brand New Day: स्पाइडर-मैन फिल्म की क्या है कहानी
डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड चौथी बार अपने सोलो स्पाइडर-मैन अवतार में नजर आए. फिल्म में उनके साथ जेंडाया, सैडी सिंक, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, ट्रैमेल टिलमैन, माइकल मैंडो और मार्क रफालो जैसे स्टार्स भी है. इस बार की कहानी पीटर पार्कर की नई जिंदगी पर फोकस करती है, जहां 'नो वे होम' के फाइनल में चली जादुई घटनाओं के बाद उनके अपने ही लोग उन्हें भूल गए हैं. ऐसे में पीटर को एक महानायक और उनकी निजी जिंदगी के बीच मुश्किल संतुलन दिखाया गया है. फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जॉन बर्नथल पहली बार पुनीशर के किरदार के साथ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में एंट्री कर रहे हैं.
