पूर्व पीएम Rajiv Gandhi के साथ Ramayan की ‘सीता’ ने शेयर की तसवीर, बोलीं- आज भी याद है वो दिन…

Deepika Chikhalia दीपिका ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ रामायण की टीम दिख रही हैं.

टीवी पर रामायण (Ramayan) में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) सोशल मीडिया पर लगातार अपने फैंस से जुड़ी हुई है. आये दिनों दीपिका अपनी पुरानी तसवीरें को शेयर कर अपनी जिंदगी के खास लम्हों के बारे में बताती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी वेडिंग रिसेप्शन की तसवीर शेयर की थी. अब दीपिका ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ रामायण की टीम दिख रही हैं.

Also Read: Ramayan की ‘सीता’ की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे Rajesh Khanna, वायरल हो रही तसवीर

इस तसवीर के कैप्शन में दीपिका लिखती हैं कि, ‘ये काफी पुरानी फोटो है. ऐसा पहली बार हुआ था जब हमें सम्मानित किया गया था. उस समय हमें एहसास हुआ था कि हम सभी ‘रामायण’ जैसी विरासत का हिस्सा हैं. हमने इतिहास रचा था. मुझे आज भी वो दिन याद है जब हमें पीएम से मिलने के लिए दिल्ली से फोन आया था’. इस तस्वीर में रामानंद सागर और अरुण गोविल समेत रामायण से जुड़े और भी लोग नजर आ रहे हैं. वहीं, दीपिका की इस तस्वीर पर उन्हें फैंस की काफी प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं.

हाल ही में दीपिका ने अपनी वेडिंग रिसेप्शन की तसवीर शेयर की थी, जिसमें राजेश खन्ना भी नजर आ रहे थे. इस तसवीर में उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान भी देखी जा रही है. दीपिका रिसेप्शन में सिंपल-सोबर लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने गोल्डन रंग की आलीशान ड्रेस पहनी है. वहीं उनके पति हेमंत ब्राउन रंग के सूट में नजर आ रहे हैं. इन दोनों के बगल में अभिनेता राजेश खन्ना सफेद कुर्ते में मुस्कुराकर पोज देते दिख रहे हैं. बता दें कि दीपिका ने राजेश खन्ना के साथ कुछ फिल्में भी की हैं.

वहीं, इससे पहले दीपिका चिखलिया ने और भी कई तस्वीर शेयर की थीं. अपनी एक फोटो में रामायण की सीता पीएम नरेंद्र मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ भी दिखाई दी थीं.

गौरतलब है कि दीपिका को रामायण में सीता की भूमिका में बहुत पसंद किया गया था. उनके अभिनय को सराहा गया. इसके साथ ही रामायण के अलावा दीपिका विक्रम और बेताल में भी दिखाई दीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >