राखी सावंत ने ऑन कैमरा आखिर क्यों कर दी सुनील पाल की पिटाई? देखिए वायरल वीडियो

कॉमेडियन सुनील पाल ने मीडिया के सामने राखी सावंत के स्वयंवर को लेकर मजाक किया, जिसके बाद राखी ने उनकी 'पिटाई' कर दी. दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

राखी सावंत और सुनील पाल मीडिया से बातचीत करते नजर आए. इस दौरान सुनील पाल ने राखी की पर्सनल लाइफ से जुड़ा मजाक किया, जिसके बाद राखी सावंत ने कैमरे के सामने उनकी 'पिटाई' कर दी.आए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

'स्वयंवर' का बात पर राखी सावंत ने सुनील को पीटा

सुनील पाल और राखी सावंत मीडिया से बातचीत के दौरान एक-दूसरे के साथ मजाक करते नजर आए . इसी बीच सुनील पाल ने राखी को छेड़ते हुए कहा, "जब से इन्होंने स्वयंवर जीता है, तब से ये हर किसी से शादी करना चाहती हैं. उन्होंने आगे मजाक में यह भी कहा कि राखी अपने मोबाइल पर आई लव यू डार्लिंग लिखकर हर किसी को भेज देती हैं. सुनील की यह बात सुनकर राखी सावंत ने भी मजाकिया अंदाज में उनके हाथ में मौजूद बैट से उनकी पिटाई की और यह देखकर वहां मौजूद सभी हंसने लगे.

सुनील पाल और समय रैना विवाद क्या है?

सुनील पाल और समय रैना के बीच विवाद 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो को लेकर शुरू हुआ था. कॉमेडियन सुनील पाल ने दावा किया था कि समय रैना ने उन्हें 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आने के लिए 25 लाख रुपये का ऑफर किया था  लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया. सुनील का कहना था कि उन्होंने शो की भाषा और कंटेंट की वजह से यह ऑफर स्वीकार नहीं किया. इसके जवाब में समय रैना ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर इस दावे को 'फेक न्यूज' बताया और मजाकिया अंदाज में लिखा.

राखी सावंत ने कितनी शादियां की हैं?

राखी सावंत ने साल 2009 में 'राखी का स्वयंवर' में एलेश परुजनवाला को चुना था, लेकिन दोनों की सिर्फ सगाई हुई थी शादी नहीं. इसके बाद उन्होंने  रितेश सिंह और फिरआदिल खान से शादी करने का दावा किया. लेकिन,ये दोनों रिश्ते भी टूट गए.

ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant की लव स्टोरी को किसी की लगी नजर, आदिल की EX गर्लफ्रेंड आई सामने! कह दी ये बात


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >