क्या सफलता मिलने के बाद कपिल शर्मा हो गए घमंडी? राजीव ठाकुर बोले- अगर मैं उनके जैसा पॉपुलर हो गया…

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 जल्द आने वाला है. इस बीच सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा संग लड़ाई पर राजीव ठाकुर ने बात की. साथ ही कपिल पर घमंडी होने का आरोप लगता रहा है और इसपर भी राजीव ने बात की.

नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो आता है. ओटीटी पर शो को बहुत प्यार मिल रहा है. अबतक शो में कई कई बड़े स्टार्स ने शिरकत की, जिसमें आमिर खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा, इम्तियाज अली का नाम शामिल हैं. शो में सुनील ग्रोवर ने वापसी कर ली है और दर्शकों को कपिल और सुनील का साथ पसंद आ रहा है. सुनील, कपिल से लड़ाई के बाद अलग हो गए थे. कपिल पर कई बार घमंडी होने का आरोप लगता है. अब इसपर उनके को-स्टार और कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने रिएक्ट किया है.

क्या सक्सेस मिलने के बाद कपिल शर्मा घमंडी हो गए?

सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में राजीव ठाकुर ने कपिल शर्मा का बचाव करते हुए कहा, उनपर बहुत दबाव रहता है और लोग इस बात को नहीं समझते. 2-2.5 घंटे की लंबी स्क्रिप्ट कौन याद रखता है. वह एक बार भी नहीं गड़बड़ाते, एक बार भी नहीं. वह अपनी हर एंट्री के साथ अपना पंच जोड़ देते हैं. इसके अलावा उन्हें गेस्ट का वेलकम करना होता है, उन्हें सहज फील कराना होता है और चैनल के साथ बैठकर शो कैसे काम करेगा, इसपर बात करना होता है. अगर शो 10-12 साल से सफलतापूर्वक चल रहा है तो इसकी वजह उनकी मेहनत और प्रयास है. ये कोई घमंड नहीं है. अगर मैं उनके जैसा पॉपुलर हो गया तो मैं मेरा भी दिमाग खराब हो जाएगा.

सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा की लड़ाई पर राजीव ठाकुर ने कही ये बात

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई पर राजीव ठाकुर ने कहा, लड़ाई कौन नहीं करता. अगर उनकी लड़ाई सीरियस होती तो, तो दोनों कैसे साथ में शूटिंग करेते. पैसे आपको साथ में काम करने पर मजबूर कर सकते हैं, लेकिन सेट पर आप पाएंगे कि वे सच में एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हैं. शूटिंग के बाद भी वे साथ बैठते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >