Anupama में रूपाली गांगुली की वजह से स्टार्स को मेकर्स ने बाहर निकाला? राजेश कुमार बोले- 'वह कास्टिंग एजेंसी…'

अनुपमा को अबतक कई स्टार्स ने अलविदा कह दिया है. जब मदालसा शर्मा, सुधांशु पांडे ने शो को छोड़ा, तब रूपाली गांगुली पर आरोप लगा कि उनकी वजह से उन दोनों ने शो को छोड़ दिया. अब एक्ट्रेस पर लगे आरोपों पर एक्टर राजेश कुमार ने रिएक्ट किया है.

राजन शाही का शो अनुपमा जब शुरू हुआ तब, इसमें रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे मुख्य किरदार निभाते थे. हालांकि पिछले साल सुधांशु ने शो को अलविदा कह दिया. अब तक सीरियल को कई स्टार्स ने टाटा-टाटा बॉय-बॉय कह दिया है. शो में कुछ कलाकार और रूपाली को छोड़कर, बाकी नये कास्ट की एंट्री हो चुकी है. सुधांशु के अलावा मदालसा शर्मा, गौरव खन्ना भी शो को छोड़ चुके हैं. हालांकि जब भी किसी एक्टर ने अनुपमा को छोड़ा है, इसके पीछे रूपाली को जिम्मेदार ठहराया गया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि एक्ट्रेस की वजह से उन लोगों ने शो को अलविदा कहा. अब रूपाली पर लगाए गए आरोपों पर शो साराभाई बनाम साराभाई एक्टर राजेश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

रूपाली गांगुली पर लगे आरोपों राजेश कुमार ने कही ये बात

राजेश कुमार ने रूपाली गांगुली पर लगे आरोपों पर हिंदी रश से बात करते हुए कहा, सुनी सुनाई बातों पर मैं विश्वास नहीं करता. साराभाई में तो ऐसा कोई सिचुएशन नहीं बना था कि कास्टिंग… या वह एक कास्टिंग एजेंसी खोलने के बारे में सोच रही होगी. उन्होंने आगे कहा, मैं नहीं जानता, तो इसपर कोई कमेंट कैसे कर सकता हूं. मैं टीवी सर्किट में भी नहीं हूं इन दिनों. मुझे ये भी नहीं पता कि उसका सेट कहां हैं. मुझे पता है कि वह फिल्म सिटी में और मैं वहां गया हूं. हालांकि अगर आप आज मुझे उस बारे में पूछेंगे तो मुझे अनुपमा के सेट का लोकेशन पूछना होगा.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीपुरानी फिल्मों का नया जादू: क्यों री-रिलीज हो रही हैं हिट और दर्शकों को क्यों भा रही हैं? 

अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक

वहीं, अगर अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही अपने ससुराल में है. वह अपने पहली रसोई की तैयारी करती है. दूसरी तरफ अनु चिंतित होती है कि राही को खाना बनाना नहीं आता ऐसे में वह कैसे खाना बनाएगी, उसे पता नहीं. अनु को लगता है कि उसकी बेटी अपने ससुराल में अकेली पड़ जाएगी. राही, अनु की हेल्प लेने की सोचती है. हालांकि वहां मोटी बा होती है, इसलिए वह अनुपमा को फोन नहीं कर पाती. दूसरी तरफ बादशाह उसे ईयरफोन लगाकर बात करने के लिए कहता है, ताकि कोई देख ना सकें. अनुपमा और प्रेम उसके खाना बनाने में मदद करते हैं और उसके खाने की तारीफ कोठारी फैमिली करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >