Rajat Dalal Net Worth: विनर नहीं बन पाए रजत दलाल, लेकिन इतने करोड़ के हैं मालिक, जानें नेटवर्थ-अनसुने किस्से

Rajat Dalal Net Worth: बिग बॉस का विनर बनने की रेस से रजत दलाल आउट हो चुके हैं. फैंस इस बात से काफी नाराज है. आइये जानते हैं उनकी नेटवर्थ कितनी है.

Rajat Dalal Net Worth: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले चल रहा है. कुछ ही देर में पता चलेगा कि इस सीजन का खिताब कौन जीतेगा. रजत दलाल के अचानक एलिमिनेट होने के बाद अब विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा के बीच कड़ी टक्कर है. रजत दलाल रियालिटी शो में काफी पॉपुलर हुए थे. फैंस को उम्मीद थी वेटलिफ्टर जीतेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. आइये एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ पर.

रजत का नेटवर्थ जानें

रजत दलाल ने अपनी स्कूली शिक्षा टैगोर अकादमी पब्लिक स्कूल से पूरी की और बाद में मानव रचना विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की. बताया जाता है कि रजत दलाल की कुल संपत्ति लगभग 17 करोड़ रुपये है. उन्होंने खुद को फिटनेस इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है. उनकी आय का प्रमुख स्रोत यही है. वह कई ब्रांड का भी ऐड करते हैं.

मशहूर यूट्यूबर हैं रजत दलाल

रजत दलाल एक मशहूर यूट्यूबर हैं. वह 28 साल के हैं और हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं. वह अपने पिता मोहिंदर सिंह दलाल, अपनी मां के साथ रहते हैं. उनके दो भाई-बहन, मुकेश और नीरू दलाल ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं. रजत दलाल एक फिटनेस ट्रेनर और पावरलिफ्टर भी हैं, जिनके 3 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स और 3.6 लाख से अधिक यूट्यूब सब्सक्राइबर हैं. बिग बॉस 18 के घर में रजत दलाल ने खूब समीकरण बनाए. डंके की चोट पर उन्होंने गेम खेला और दर्शकों को उनका यंग एंट्री मैंन लुक काफी पसंद आया था. उनके विनर नहीं बनने पर फैंस गुस्सा हो गए हैं. उन्होंने बिग बॉस को बायस्ड कहा. साथ ही कहा कि यहां विनर फिक्स होता है. नहीं तो जिस भी वोटिंग ट्रेंड में देखो रजत ही जीत रहे थे.

यह भी पढ़ें- Rajat Dalal के विनर नहीं बनने पर फैंस का फूटा गुस्सा, बोले- सबकुछ फिक्स रहता…

यह भी पढ़ें- Rajat Dalal Evicted: रजत दलाल नहीं बन सके बिग बॉस 18 के विनर, हुआ शॉकिंग एविक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >