Parineeti Chopra के इस पुराने वीडियो पर दिल हार बैठे राघव चड्ढा, बोले- बच्ची की तरह लग रही मेरी पत्नी

Parineeti Chopra: राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर अपनी वाइफ परिणीति चोपड़ा का एक पुराना वीडियो शेयर किया है. इसमें एक्ट्रेस गाती हुई दिखाई दे रही हैं. कैप्शन में राजनेता ने लिखा, मेरी पत्नी एक बच्चे की तरह दिखती है.

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक है. दोनों अक्सर एक दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हैं. अब राघव ने अपनी पत्नी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें परी 2014 की फिल्म किल दिल से सजदे गाते दिखाई दे रही है. वीडियो शेयर करते हुए राघवने लिखा, “रोंगटे खड़े हो जाएंगे!!!!! यह रत्न मिला – मेरी पत्नी एक बच्चे की तरह दिखती है, लेकिन प्रोफेशनल की तरह गाती है.. पारू, तुम अक्सर क्यों नहीं गाती हो?” पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए, परिणीति ने लिखा, “क्या?! यह कैसा आश्चर्य है! मैं आपके कॉल का इंतजार कर रही हूं और आप सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं? लेकिन, निश्चित रूप से इस वजह से माफ कर दिया गया है.” फैंस इनकी जोड़ी को खूब प्यार दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”पति हो तो ऐसा… बेस्ट हसबैंड.”

Also Read- परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा संग देखी विंबलडन फाइनल

Also Read- राघव चड्ढा की इस बात पर फिदा हुई पत्नी परिणीति चोपड़ा, कहा- आप एक स्टार हैं मेरे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >