Pushpa 2: बाहुबली 2 के विलेन राणा दग्गुबाती ने पुष्पा 2 का किया रिव्यू, बोले- श्रीवल्ली इस फिल्म में…

Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूह बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ने दो दिनों में 268.7 का तगड़ा कलेक्शन कर लिया है. अब बाहुबली 2 के विलेन राणा दग्गुबाती ने मूवी का रिव्यू किया.

Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल स्टारर फिल्म पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है. यह फिल्म भारत में 268.7 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही. सोशल मीडिया पर मूवी के क्लाइमैक्स की जबरदस्त चर्चा हो रही है. दर्शकों और क्रिटिक्स के साथ-साथ साउथ के कई कलाकार अल्लू अर्जुन की फिल्म की तारीफ कर रहे हैं.

राणा दग्गुबाती ने पुष्पा 2 का किया रिव्यू

बाहुबली 2 के विलेन राणा दग्गुबाती को भी पुष्पा 2 की कहानी खूब पसंद आई. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया. जिसमें रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के रूप में दिख रही हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा, ”आप इस फिल्म में बेस्ट थी… बहुत मजा आया.” जवाब में, नेशनल क्रश ने लिखा, ”धन्यवाद आपका! बहुत मायने रखती हैं.”

एटली ने पुष्पा 2 की सफलता पर कही थी ये बात

इससे पहले, निर्देशक-निर्माता एटली ने भी पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन और रश्मिका के परफॉर्मेंस की तारीफ की थी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “#pushpa2 @alluarjun वाह! इस फिल्म ने मेरे दिल को छू लिया. आपका परफॉरमेंस कमाल का था. एक और ब्लॉकबस्टर के लिए बधाई, सर! @SukumarWritings भाई को बधाई, क्या मेहनत है भाई! आपका काम पसंद आया. पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं.”

पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

पिछले सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, अल्लू अर्जुन स्टारर ने सभी भाषाओं में अपने ओपनिंग डे पर 174.9 करोड़ रुपये की भारी कमाई की. यह 2021 की फिल्म पुष्पा: द राइज का सीक्वल है. दूसरे दिन इसने 93.8 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद पुष्पा 2 का टोटल कलेक्शन 268.7 करोड़ पर पहुंच गया. इसे तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज किया गया है.

Also Read: Pushpa 2: श्रीवल्ली की मौत का सस्पेंस खत्म, पुष्पा 3 में क्या होगा नया ट्विस्ट

Also Read: Pushpa 2 Ending Explained: पुष्पराज के नए दुश्मन की एंट्री के साथ ये राज खोलेगा फिल्म के तीसरे पार्ट के दरवाजे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >