पुनीत सुपरस्टार ने लॉरेस बिश्नोई से मांगी माफी, कहा- मुझे नुकसान पहुंचा लो, लेकिन सलमान खान को…

Puneet Superstar On Salman Khan: बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान बुरी तरह टूट गए हैं. लॉरेस बिश्नोई गैंग ने एक पोस्ट के जरिए बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली. अब पुनीत सुपरस्टार ने एक वीडियो शेयर किया और भाईजान की जगह बिश्नोई से मांफी मांगी

Puneet Superstar On Salman Khan: एक दिल दहला देने वाली घटना में, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद तुरंत उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सिद्दीकी की मौत की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई फैंस शॉक्ड रह गए. इधर बॉलीवुड अभिनेता और उनके करीबी दोस्त सलमान खान भी आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी.

लॉरेस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी

यही नहीं भाईजान ने बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन भी किए. जब एक्टर बाहर निकल रहे थे, उनके चेहरे पर दुख और आंखों में आंसू साफ देखा जा रहा था. बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेस बिश्नोई गैंग ने ली. उन्होंने कहा, जो सलमान खान की मदद करेगा, उसका यही हाल होगा. अब पुनीत सुपरस्टार ने सुपरस्टार के सपोर्ट में एक वीडियो जारी किया.

पुनीत सुपरस्टार ने लॉरेस बिश्नोई से मांगी माफी

पुनीत सुपरस्टार ने कहा, सलमान खान की तरफ से मैं मांफी मांगता हूं लॉरेस बिश्नोई, मुझे नुकसान पहुंचा लो, लेकिन सलमान भाई को नुकसान मत पहुंचाना. बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं, जो लाखों-करोड़ों रुपये कमाते हैं और अपनी अय्याशियों में उड़ाते हैं, लेकिन सलमान भाई बी-टाउन का एक ऐसा स्टार है, जो करोड़ों कमाते हैं और करोड़ों गरीबों पर खर्ज कर देता है. उनकी कृपा से कितने ही एनजीओ, अनाथालय और हजारों बच्चों के पेट भर रहे हैं. भाई क्या मिलेगा उनको नुकसान पहुंचाकर. उनकी 60 साल उम्र हो गई है. मैं मांफी मांगता हूं, उन्हें कोई कुछ न करें. सलमान भाई को छोड़ दो. मैं हाथ जोड़कर मांफी मांगता हूं, उन्हें छोड़ दो.

सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान ने रोक दी थी शूटिंग

सिद्दीकी के निधन की खबर के बाद, सलमान खान ने कथित तौर पर अस्पताल जाने के लिए बिग बॉस 18 की शूटिंग रोक दी, जहां उन्होंने सिद्दीकी के दुखी परिवार से मुलाकात की. दोनों ने एक करीबी रिश्ता शेयर किया है, सलमान वर्षों से सिद्दीकी की इफ्तार पार्टियों में अक्सर शामिल होते रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान लगातार परिवार के संपर्क में हैं और अंतिम संस्कार की व्यवस्था के प्रबंधन में मदद कर रहे हैं.

Also Read: Baba Siddique: कौन थे बाबा सिद्दीकी, जिन्होंने शाहरुख-सलमान की करवाई दोस्ती, 5 साल की दुश्मनी चुटकी में की खत्म

Also Read- Baba Siddique funeral Date And Time: बाबा सिद्दीकी के शव को कब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जानिए डेट और टाइमिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >