Prithvi Shaw-Akriti Agarwal Breakup: सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, पोस्ट लिखकर बोलीं- दिल भारी है...

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल की सगाई के कुछ महीने बाद ही राहें अलग हो गई हैं. दोनों ने इंस्टाग्राम से साथ की तस्वीरें हटाने के साथ एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया. इसके बाद आकृति ने एक पोस्ट शेयर कर अपने ब्रेकअप को कन्फर्म किया.

Prithvi Shaw-Akriti Agarwal Breakup: मार्च में सगाई कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने वाले भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल अब अलग हो गए हैं. कुछ महीने पहले तक दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं, लेकिन अब दोनों ने आपसी सहमति से रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है.

ब्रेकअप की खबर सामने आते ही फैंस के बीच भी इसे लेकर काफी बातें होने लगीं. हालांकि, इस रिश्ते के खत्म होने की असली वजह क्या है, इसे लेकर दोनों ने ज्यादा कुछ नहीं बताया है. आकृति ने अब एक पोस्ट शेयर कर लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और बिना वजह अटकलें न लगाने की अपील की है.

आकृति अग्रवाल ने पोस्ट में क्या लिखा?

इस पूरे मामले पर आकृति अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट लिखकर रिश्ते के खत्म होने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि वह बहुत भारी मन से यह बात बता रही हैं कि उन्होंने और पृथ्वी ने अपनी मंजिलें अलग करने का फैसला लिया है. आकृति ने बताया कि भविष्य को लेकर दोनों के अलग-अलग लक्ष्य और ऐसी परिस्थितियां थीं, जिसकी वजह से उन्हें यह मुश्किल कदम उठाना पड़ा.

'हम एक-दूसरे की इज्जत करते हैं, लेकिन रास्ते अलग हैं'

आकृति ने अपने बयान में कहा कि भले ही वे अलग हो रहे हैं, लेकिन उनके दिल में एक-दूसरे के लिए प्यार और फिक्र हमेशा रहेगी. उन्होंने लिखा कि दोनों ने यह सच्चाई स्वीकार कर ली है कि उनकी राहें एक नहीं हो सकतीं. इसके साथ ही उन्होंने फैंस और मीडिया से अपील की कि इस मुश्किल घड़ी में उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए और किसी भी तरह की मनगढ़ंत कहानियां या झूठी अफवाहें न उड़ाई जाएं.

सगाई की तस्वीरें डिलीट, दोनों ने किया अनफॉलो

आकृति अग्रवाल इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट
पृथ्वी शॉ इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट

अलग होने की जानकारी देने के बाद आकृति ने पृथ्वी शॉ के साथ अपनी सगाई की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम से हटा दी हैं. उन्होंने पृथ्वी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है.

वहीं पृथ्वी शॉ ने भी आकृति को अनफॉलो कर दिया है और उनके साथ शेयर की गई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दी हैं. इन बदलावों के बाद दोनों के अलग होने की बात और साफ हो गई.

जुलाई में भी उड़ी थीं ब्रेकअप की अफवाहें

आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई के महीने में भी दोनों के अलग होने की चर्चा जोरों पर थी. तब आकृति ने एक पोस्ट में धोखे का जिक्र किया था, जिसके बाद लोगों को लगा कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. हालांकि उस समय आकृति ने सामने आकर सफाई दी थी और कहा था कि वह पोस्ट पृथ्वी के लिए नहीं था और वे दोनों एक साथ खुश हैं. लेकिन अब आखिरकार दोनों ने हमेशा के लिए अलग होने का आधिकारिक फैसला ले लिया है. दूसरी तरफ इस पूरे मामले पर पृथ्वी शॉ ने अब तक पूरी तरह चुप्पी साधी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >