IPL 2025 Final: सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, करोड़ों रुपये भी गंवा बैठीं प्रीति जिंटा, जानिए कैसे बंटती है प्राइज मनी

IPL 2025 Final हारने के बाद पंजाबी किंग्स की सह-मालकिन और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को करोड़ों का नुकसान हुआ है. ऐसे में जानिये कैसे हुआ प्राइज मनी डिस्ट्रीब्यूशन और एक्ट्रेस का आईपीएल सफर.

IPL 2025 का रोमांचक फाइनल मंगलवार को खत्म हो गया और 18 साल के लंबे इंतजार के बाद RCB ने पहली बार खिताब जीत लिया. पुरे देशभर से आरसीबी फैंस इस जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं. ऐसे में जहां एक तरफ विराट कोहली और उनकी टीम जश्न मना रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स दूसरी बार खिताब से चूक गई, जिससे टीम की सह-मालकिन काफी भावुक नजर आईं. उनके लिए दोगुने दुख की बात यह है कि ट्रॉफी के साथ-साथ एक्ट्रेस को करोड़ों का नुक्सान भी हो गया है. ऐसे में आइए बताते हैं पूरा मामला क्या है.

हार के साथ प्रीति को हुआ करोड़ों का नुकसान

आईपीएल फाइनल जीतने वाली टीम को 20 करोड़ की प्राइज मनी दी जाती है. जबकि रनर-अप को केवल 12.5 करोड़ मिलते हैं. अगर पंजाब किंग्स मैच जीत जाती तो प्रीति जिंटा को 7.5 करोड़ का एक्स्ट्रा फायदा होता. ऐसे में इस हार के साथ न केवल पंजाब किंग्स टीम की ट्रॉफी की उम्मीदें टूटीं, बल्कि प्रीति जिंटा को भी करोड़ों का नुकसान हुआ.

फाइनल प्राइज मनी डिस्ट्रीब्यूशन

विनर (RCB): 20 करोड़

रनर-अप (Punjab Kings): 12.5 करोड़

तीसरे स्थान (Mumbai Indians): 7 करोड़

चौथे स्थान (Gujarat Titans): 6.5 करोड़

प्रीति जिंटा (PBKS) का अब तक का IPL सफर

सीजन टीम की स्थिति
2008सेमीफाइनलिस्ट
2014रनर-अप
2025रनर-अप

वायरल हुआ प्रीति का रिएक्शन

पंजाब की हार के बाद प्रीति जिंटा का उदास चेहरा कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक फैन ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, “मैं तो IPL देखता भी नहीं, लेकिन फिर भी चाहता था कि पंजाब किंग्स जीते… बस प्रीति की मुस्कान देखने के लिए.” वहीं, दूसरे ने कहा, “प्रीति जिंटा डिजर्व करती हैं कि वो फाइनल जीतें.”

हालांकि हार के बावजूद प्रीति मैदान में उतरीं और टीम के खिलाड़ियों को हौसला देती नजर आईं. श्रेयस अय्यर की पीठ थपथपाते हुए उनका वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है.

यह भी पढ़े: IPL 2025 Final: टूटे दिल की सुने कौन सिसकी! प्रीति जिंटा के रिएक्शन ने तोड़ा दिल, हार के बाद सबको संभालती-गम छुपाती रहीं, वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >