Indian Idol विजेता Pawandeep Rajan की टीम का हादसे के बाद पहला स्टेटमेंट जारी, लिखा- कष्टदायक रहा…

Pawandeep Rajan Latest Health Update: मशहूर सिंगर और इंडियन आइडल 12 विजेता पवनदीप राजन की हेल्थ पर एक बड़ा अपडेट आया है, जिसे खुद उनकी टीम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये जारी किया है.

Pawandeep Rajan Latest Health Update: ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता और पॉपुलर सिंगर पवनदीप राजन सोमवार की सुबह एक खतरनाक कार दुर्घटना का शिकार हुए, जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एडमिट सेक्टर-62 स्थित नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया. दरअसल, यह भयानक हादसा तब हुआ जब पवनदीप के ड्राइवर को झपकी लगी और उसका संतुलन बिगड़ा. इस वक्त वह आईसीयू में हैं और फिलहाल खतरे से बाहर हैं. इसकी जानकारी खुद उनकी टीम ने सिंगर के इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए दी है. उन्होंने यह भी बताया कि वह पूरे दिन दर्द और बेहोशी से जूझते रहे हैं.

कैसी है पवनदीप राजन की हालत?

पवनदीप राजन की टीम ने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा, “जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पवनदीप राजन 5 मई की सुबह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास एक दुखद सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. वह एक कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली जा रहे थे. हादसे के बाद उन्हें एक पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया, लेकिन बाद में उन्हें दिल्ली एनसीआर के एक अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया. उन्हें कई फ्रैक्चर के साथ चोटें भी लगी हैं.”

टीम ने आगे बताया, “कल का दिन परिवार और उनके सभी शुभचिंतकों के लिए मुश्किल और कष्टदायक रहा. पूरे दिन वह दर्द और बेहोशी से जूझते रहे. हालांकि, बहुत सारी जांच हुई और डायग्नोज के बाद उन्हें शाम 7 बजे के करीब ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया और 6 घंटे बाद सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया, फिलहाल वह आईसीयू में हैं. 3-4 दिन के आराम के बाद कुछ जरूरी ऑपरेशन किया जाएगा.”

फैंस का जताया आभार

इंडियन आइडल 12 के विनर की टीम ने फैंस और शुभचिंतको का आभार जताते हुए लिखा, “यह उनके सभी फैंस, परिवार, मित्रों और विश्वभर के शुभचिंतकों के आशीर्वाद और समर्थन का ही परिणाम है कि वह अब बिल्कुल ठीक हैं. पवन को अपनी प्रार्थनाओं में रखने के लिए आप सभी का शुक्रिया.”

यह भी पढ़े: Indian Idol विनर पवनदीप राजन की हेल्थ अपडेट पर करीबी दोस्त ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैंने उनके परिवार…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >