Paris Olympic 2024: राम चरण और उपासना को ओलंपिक विलेज का टूर कराते दिखीं पीवी सिंधु, एक्टर ने खिलाड़ी को कहा 'सच्ची रॉकस्टार'

Paris Olympic 2024 में पीवी सिंधु का उत्साहवर्धन करने के लिए एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना पहुंचे. इस दौरान खिलाड़ी ने उन्हें ओलंपिक विलेज टूर भी करवाया.

Paris Olympic 2024 में शीर्ष बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु का रविवार को मालदीव के फतिम अब्दुल रज्जाक के साथ मुकाबला हुआ, इस मुकाबले में उनके उत्साह को और बढ़ाने के लिए साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ उद्घाटन समारोह में पहुंचे. खिलाड़ी के साथ की तस्वीरें सेलेब्स ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की. उन्होंने इस पोस्ट के नीचे कैप्शन लिखा कि, “#jeetkiaur को शुभकामनाएं #teamindia @pvsindhu1 आप एक सच्ची रॉक स्टार हैं.” उन्होंने वियर टीम इंडिया और ओलंपिक के हैंडल को भी टैग किया. इस पर पीवी ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “मुझे बहुत खुशी है कि आप लोग आ सके.”

राम चरण की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर विलेज टूर की तस्वीरें साझा की

राम चरण की पत्नी उपासना ने भी रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पीवी के साथ कुछ विडियोज शेयर कीं. जिसमें से एक वीडियो में वह और राम भारतीय शटलर के मैच के दौरान उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं. इसके बाद उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें पीवी राम का अभिवादन कर रही हैं. जबकि तीसरे वीडियो में पीवी राम और उपासना को ओलंपिक विलेज के दौरे पर ले जाती हुई दिखाई दे रही हैं. उपासना कहती हैं कि वह हमेशा से कम से कम एक बार ओलंपिक जाना चाहती थीं.

Also Read Paris Olympics 2024: राम चरण और उपासना ने किया पीवी सिंधु को किया चीयर, शेयर किया शानदार वीडियो

Also Read Paris Olympics में भाग लेने से पहले पोती क्लिन क्लारा संग निकले दादा Chiranjeevi, उपासना और राम चरण भी आए नजर

राम चरण के कुत्ते राइम को दुलारते दिखीं सिंधु

उपासना के सोशल मीडिया पर साझा किए गए विडियोज के पीवी राम और उपासना के कुत्ते राइम को दुलारते हुए नजर आ रही हैं. राम और उपासना ने अपने इंस्टाग्राम पर पीवी के साथ एक पोस्ट शेयर की. जिसमें उपासना ने ब्लैक बेल्ट के साथ व्हाइट ड्रेस पहनी थी, जबकि राम ऑल-ब्लैक लुक में दिखें. उन दोनों के बीच, पीवी सिंधु ने अपनी थम्स अप करके पोज दिया. बैकग्राउंड बैनर में ओलंपिक रिंग्स के साथ टेक्स्ट है, “तेज, ऊंचा, मजबूत – साथ में,” और नीचे इसका फ्रेंच ट्रांसलेशन भी है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >