Panchayat 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट, डायरेक्टर ने बताया कहा तक पहुंचा है वेब सीरीज का काम

Panchayat 4: पंचायत के अब तक तीन सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुके हैं. सीरीज को दर्शकों से खूब प्यार मिला. अब डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने चौथे सीजन को लेकर बात की.

Panchayat 4: अमेजन प्राइम वीडियो की हिट वेब सीरीज पंचायत दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. इसके अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और सभी ब्लॉकबस्टर साबित हुए थे. तीसरा सीजन साल 2024 में स्ट्रीम हुआ, जिसमें राजनीतिक हलचल देखी गई. सीरीज के डायलॉग्स काफी वायरल हुए. अब दर्शक पंचायत 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पंचायत 4 को लेकर क्या बोले निर्देशक दीपक कुमार

निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने एक इंटरव्यू में कहा, पॉपुलर कॉमेडी-ड्रामा सीरीज पंचायत के दो और सीजन पर काम चल रहा है. क्रू ने पहले से ही चौथे एपिसोड का निर्माण शुरू कर दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि पांचवें सीजन को बनाने की प्लानिंग की जा रही है. दर्शकों सच में काफी मजा आएगा.

पंचायत 4 और 5 को लेकर क्या है दीपक कुमार की प्लानिंग

दीपक कुमार मिश्रा ने पंचायत 3 के प्रीमियर के दौरान खुलासा किया कि पंचायत 4 के कई एपिसोड पहले ही लिखे जा चुके हैं. सीजन के बीच हमारे यहां कोई ट्रांजिशन नहीं होता है. उन्होंने आगे कहा, “हमने अब तक सीजन 4 और 5 का निर्माण करने पर विचार किया है.

कब रिलीज हो सकती है पंचायत 4

पंचायत सीजन 4 कथित तौर पर साल 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है. वहीं हिट वेब सीरीज के पहले सीजन की बात करें तो ये अमेजन प्राइम वीडियो पर साल 2020 में रिलीज हुई थी. वहीं दूसरा और तीसरा सीजन 2022 और 2024 में आया था. पंचायत सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और संविका जैसे स्टार्स शामिल हैं. इनकी एक्टिंग के करोड़ों दीवाने है.

Also Read- Panchayat 3: सचिव जी से लेकर मंजू देवी तक, जानिये कितने पढ़ें-लिखे हैं पंचायत 3 के आपके फेवरेट स्टार्स

Also Read- Panchayat 3 की सफलता से चमकी ‘बनराकस’ की किस्मत, खरीदा सपनों का घर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >