Panchayat 3 Release Date: इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी जितेंद्र कुमार की पंचायत 3, नोट कर लें तारीख

1 / 1
Panchayat 3 Release Date: इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी जितेंद्र कुमार की पंचायत 3, नोट कर लें तारीख
फुल स्क्रीन में देखें

Panchayat

Panchayat 3 Release Date: पंचायत 3 की रिलीज डेट फाइनली आ गई! ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने एक एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें फुलेरा गांव के साथ सभी स्टारकास्ट देखने को मिल रहे हैं. इसी पोस्ट में स्ट्रीमिंग डेट भी दी गई है. आइये जानते हैं कब से आप इस वेब सीरीज को देख सकते हैं.

Panchayat 3 Release Date: पंचायत 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है.

Panchayat 3

टीवीएफ सीरीज, पंचायत प्राइम वीडियो का सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक है. इसके पहले दोनों सीजन को काफी ज्यादा प्यार मिला था. आइये जानते हैं अब तीसरा सीजन आप कब देख सकते हैं.

दरअसल अमेजन प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें हमें फुलेरा गांव देखने को मिल रहा है. वहीं कैमरे के सामने सारे स्टारकास्ट शॉक्ड होकर कुछ देख रहे हैं.

पोस्ट के कैप्शन में ओटीटी दिग्गज ने लिखा, “आपने लौकी को ट्रांसफर कर दिया और हमने इनाम अनलॉक कर दिए. #PanchayatOnPrime S3, 28 मई.”

Also Read- Mirzapur 3 की रिलीज से पहले OTT पर देख डालें ये धमाकेदार थ्रिलर वेब सीरीज, ट्विस्ट देख उड़ जाएंगे होश

Panchayat 3

जितेंद्र कुमार की पंचायत 3 अमेजन प्राइम वीडियो पर 28 मई से स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. तो आप जरूर इसे एंजॉय करें.

Panchayat 3

वेब सीरीज की रिलीज डेट को जानकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, ”फुलेरा गांव की अनलिमिटेड मस्ती फिर से देखने को मिलेगी… 28 मई को सिर्फ पंचायत 3.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”डेट जान के ”दिल गार्डन गार्डन होई गवा.”

Panchayat 3

पंचायत 3‘ का पहला लुक 9 दिसंबर, 2023 को जारी किया गया था. इसमें जितेंद्र कुमार उर्फ ​​​​अभिषेक त्रिपाठी को उनकी बाइक पर दिखाया गया था. दूसरी तस्वीर में अशोक पाठक (बिनोद) शो में अपने साथियों दुर्गेश कुमार और बुल्लू कुमार के साथ दिख रहे थे.

Panchayat 3

‘पंचायत 3’ के कलाकारों में नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय जैसे स्टार्स अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को खूब हंसाएंगे. जितेंद्र कुमार पंचायत 3 में अभिषेक त्रिपाठी के रूप में वापसी करने जा रहे हैं.

Also Read- Panchayat 3 OTT Release Date: जितेंद्र कुमार की पंचायत 3 कब होगी रिलीज, रुपाली गांगुली ने पता करने का बताया बेहतरीन ट्रिक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >