रोएंगे पाकिस्तानी सेलिब्रिटी! मोदी सरकार ने फिर चला दिया हथौड़ा

Pakistani Celebrities Social Media Accounts Ban : बैन हटाए जाने के एक दिन बाद ही कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध फिर से लागू कर दिया गया. बैन हटाए जानें के बाद देश के लोगों ने सरकार की कड़ी आलोचना की.

Pakistani Celebrities Social Media Accounts  Ban : कई पाकिस्तानी सेलिब्रिटी को एक बार फिर झटका लगा है. उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर बैन हटाए जाने के एक दिन बाद ही गुरुवार को फिर से प्रतिबंध लगा दिया गया. मावरा होकेन, युमना जैदी, हानिया आमिर और फवाद खान समेत कई पाकिस्तानी हस्तियों के इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट एक बार फिर ब्लॉक कर दिए गए हैं.

गुरुवार को एक बार फिर भारत में कई मशहूर पाकिस्तानी सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिए गए. ये रोक उस समय लगी जब एक दिन पहले ही ये अकाउंट्स भारत में फिर से दिखने लगे थे. शाहिद अफरीदी, मावरा होकेन, युमना जैदी, हानिया आमिर और फवाद खान जैसे सितारों के इंस्टाग्राम और ट्विटर प्रोफाइल गुरुवार सुबह से ही भारतीय यूजर्स के लिए बंद हो गए. बुधवार को कुछ समय के लिए पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में फिर से दिखने लगे थे. इससे लोगों को लगा कि सोशल मीडिया पर लगा यह बैन चुपचाप हटा लिया गया है.

पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के प्रोफाइल सर्च पर क्या आएगा मैसेज

यदि कोई भारत का यूजर इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के प्रोफाइल सर्च करता है, तो एक मैसेज दिखता है. इस मैसेज में लिखा होता है, “भारत में यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है. एक कानूनी आदेश के चलते इस कंटेंट को सीमित करने के कारण यह नहीं दिखेगा.”

कब किया गया था पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज का अकाउंट बंद

अभी तक सरकार की ओर से इस बैन को फिर से लागू करने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. शुरुआत में ये पाबंदियां तब लगाई गई थीं जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था. खासकर तब, जब भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” चलाया था, जो पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंक के ठिकानों को निशाना बनाने वाला सैन्य अभियान था. इस ऑपरेशन की कई पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज ने खुलेआम आलोचना की थी, जिसके बाद लोगों की नाराजगी बढ़ी और उनके सोशल मीडिया अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिए गए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >