OTT Releases This Weekend: इस हफ्ते देख डालें ये नई रिलीज फिल्में और वेब सीरीज, बिल्कुल भी नहीं होंगे बोर

OTT Releases This Weekend: हम आपके लिए कई फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जो इस वीक ओटीटी पर रिलीज हुईं है. सुपरनैचुरल थ्रिलर शैतान से लेकर सर्वाइवल थ्रिलर मंजुम्मेल बॉयज, और संजय लीला भंसाली की हीरामंडी: द डायमंड बाजार काफी सीरीज है, जो आपके वीकेंड को मजेदार बना सकती है. आइये जानते हैं आप किस ओटीटी पर इसे एंजॉय कर सकते हैं.

1 / 1
OTT Releases This Weekend: इस हफ्ते देख डालें ये नई रिलीज फिल्में और वेब सीरीज, बिल्कुल भी नहीं होंगे बोर
फुल स्क्रीन में देखें

ott releases this week

OTT Releases This Weekend: इस हफ्ते देख डालें ये नई रिलीज फिल्में और वेब सीरीज, बिल्कुल भी नहीं होंगे बोर

OTT Releases This Weekend: आजकल बाहर इतनी गर्मी है कि लोग कहीं बाहर न जाकर घर में ही वेब सीरीज और फिल्में देखना पसंद करते हैं. इस हफ्ते कई नई सीरीज आई है, जो आपको एंटरटेनमेंट का डबल डोज देगी. इसमें शैतान से लेकर हीरामंडी तक शामिल है.

Shaitaan

शैतान
‘शैतान’ 4 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. यह फिल्म गुजराती मूवी वश का हिंदी रीमेक है. आर माधवन, ज्योतिका, जानकी बोदीवाला और अंगद राज स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया. इसने 65 करोड़ का कलेक्शन किया है.

संजय लीला भंसाली की क्रिटिविटी का ग्रांड प्रेजेंटेशन है हीरामंडी

हीरामंडी: द डायमंड बाजार
संजय लीला भंसाली ने हीरामंडी: द डायमंड बाजार से ओटीटी स्पेस में एंट्री की है. उनकी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. आप वीकेंड में 8 एपिसोड वाली इस सीरीज को एंजॉय कर सकते हैं. सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल और ताहा शाह बदुशा हैं.

Manjummel boys

मंजुम्मेल बॉयज
हिट मलयालम ड्रामा ‘मंजुम्मेल बॉयज’, जो इस साल फरवरी में सिनेमाघरों में आई थी, 5 मई को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी. ऐसे में आप इसे संडे को अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं. इस फिल्म में सौबिन शाहिर, श्रीनाथ भासी, बालू वर्गीस और गणपति सहित अन्य कलाकार हैं.

Also Read- Heeramandi की रिलीज से पहले OTT पर एंजॉय करें संजय लीला भंसाली की ये सुपरहिट फिल्में, मजेदार बन जाएगा आपका दिन

The veil

द वील
वेब सीरीज 30 अप्रैल को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी. शो के नए एपिसोड हर मंगलवार दोपहर 12.30 बजे रिलीज होंगे. यह सीरीज दो महिलाओं के बारे में है, जो सच और झूठ का घातक खेल खेलती हैं.

The ideal for you

द आडियल फॉर यू
ऐनी हैथवे और निकोलस गैलिट्जिन स्टारर द आइडिया ऑफ यू 2 मई को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी. रोमांटिक फिल्म एक 40 वर्षीय तलाकशुदा और सिल्वर लेक आर्ट गैलरी के मालिक की कहानी बताती है.

Also Read- Panchayat 3 की रिलीज से पहले OTT पर देख डालें पहले 2 सीजन, फुलेरा गांव की यादें हो जाएंगी ताजा

The broken news

द ब्रोकन न्यूज 2
द ब्रोकन न्यूज 2 को 3 मई को ZEE5 पर रिलीज किया गया था. विनय वाइकुल द्वारा निर्देशित और संबित मिश्रा द्वारा लिखित, ब्रोकन न्यूज समाचार रिपोर्टिंग की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है. आप जरूर इसे देख सकते हैं.

Crakk

क्रैक
एक्शन फीचर क्रैक – जीतेगा तो जिएगा में विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. ये फिल्म 26 अप्रैल से डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है.

Read Also- Panchayat 3 OTT Release Date: जितेंद्र कुमार की पंचायत 3 कब होगी रिलीज, रुपाली गांगुली ने पता करने का बताया बेहतरीन ट्रिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >