Oscars 2024: Jharkhand के बाप-बेटी की कहानी ‘टू किल ए टाइगर’ को नहीं मिला ऑस्कर, इस डॉक्यूमेंट्री से हारी फिल्म

1 / 1
Oscars 2024: Jharkhand के बाप-बेटी की कहानी ‘टू किल ए टाइगर’ को नहीं मिला ऑस्कर, इस डॉक्यूमेंट्री से हारी फिल्म
फुल स्क्रीन में देखें

Oscars 2024: Jharkhand के बाप-बेटी की कहानी ‘टू किल ए टाइगर’ को नहीं मिला ऑस्कर, इस डॉक्यूमेंट्री से हारी फिल्म

Oscars 2024: 96वें अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर 2024 लॉस एंजिल्स में आयोजित किया गया. इसमें डॉक्यूमेंट्री ‘टू किल ए टाइगर’ ऑस्कर पाने से चूक गई. इसी के साथ इस साल भारत का ऑस्कर जीतने का सपना-सपना ही रह गया.

Oscars 2024: ऑस्कर 2024 का आयोजन आज 10 मार्च, 2024 को लॉस एंजेलिस में हो रहा है. समारोह को होस्ट जिमी किमेल कर रहे हैं. इसे आप भारत में डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते है.

इस साल भारत से निशा पाहुजा की डॉक्यूमेंट्री ‘टू किल ए टाइगर’ ऑस्कर पाने से चूक गई. फिल्म अपने नाम अवॉर्ड नहीं कर पाई और इसे निराशा हाथ लगी.

डॉक्यूमेंट्री ‘टू किल ए टाइगर’ को यूक्रेन की ’20 डेज इन मारियुपोल’ ने हरा दिया. ’20 डेज इन मारियुपोल’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है.

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म की कैटेगरी में चार और नॉमिनेशन्स थे- टू किल ए टाइगर, द एटरनल मेमौरी, फॉर डॉटर्स और बॉबी वाइन: द पीपल्स प्रेसिडेंट. हालांकि 20 डेज इन मारियुपोल ने सबको पीछे छोड़ते हुए अपने नाम ऑस्कर कर लिया.

यह डॉक्यूमेंट्री झारखंड के एक परिवार के जीवन पर आधारित है. इसमें बताया है कि 13 साल की एक मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म होता है. ये 13 वर्षीय लड़की के पिता के संघर्षों का वर्णन करती है, जो अपने बेटी के न्याय दिलाने की कोशिश करता है.

बता दें कि टू किल अ टाइगर के साथ प्रियंका चोपड़ा एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ी है. टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में ये फिल्म देखकर एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो गई थी.

टू किल अ टाइगर को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. हाल ही में मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है.

Oscars 2024: Cillian Murphy को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, भारत की डॉक्यूमेंट्री ‘टू किल ए टाइगर’ हुई बाहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >