Lockdown में घर पर सब्जियां साफ कर रही Nusrat Bharucha, देखें Video

Nusrat Bharucha ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सब्जियां साफ कर रही हैं. फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है और साथ-साथ शेयर भी कर रहे है.

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देश 3 मई तक लॉकडाउन है. जिसकी वजह से बॉलीवुड सेलेब्स अपने घरों में कैद है. ऐसे में कभी सेलेब्स के घर की सफाई करने का वीडियो तो कभी खाना बनाने की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. अब एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nusrat Bharucha) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सब्जियां साफ कर रही हैं. फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है और साथ-साथ शेयर भी कर रहे है.

Also Read: जब बेटे ने बजाया तबला तो Madhuri Dixit ने यूं किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

नुसरत भरूचा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि ये घर-घर की कहानी है. वीडियो में नुसरत अपनी मां संग सब्जियां साफ कर रही हैं. वीडियो में एकता कपूर के फेमस सीरियल का टाइटल ट्रैक कहानी घर-घर की भी चल रहा है. ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है. कई लोग ट्वीट कर यहां तक कह रहे हैं कि उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं कि नुसरत घर पर खुद ये सब भी कर रही हैं.

फिल्मों की बात करें तो नुसरत जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘छलांग’ में दिखाई देंगी. नुसरत और राजकुमार दोनों ने ‘लव सेक्स और धोखा’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. उनकी एक अन्य फिल्म ‘हुड़दंग’ की शूटिंग लॉकडाउन के कारण रुकी हुई है.

इससे पहले नुसरत ने वर्ल्ड पोएट्री डे पर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक कविता शेयर की थी. यह कविता कुछ यूं थी, ‘तुम जैसी आदत छोड़ भी दूं…खुद को खोते हुए ही सही… झूठ की आंख में हंस भी दूं… सच पहचानते हुए ही सही…साथ होने का एहसास दिला दो अगर… वो नजर हमारे नाम कर अगर…सब से चुराते हुए ही सही.’

अपने इस शौक के बारे में बात करते हुए नुसरत ने बताया कि वह लगभग 3 सालों से कविताएं लिख रही हैं जिन्हें वह अपने फोन में सेव रखती हैं. नुसरत का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि वे कविताएं अच्छी हैं भी या नहीं और इसलिए वह उन्हें शेयर करने में काफी सजग बनी हुई थीं. नुसरत ने बताया कि आयुष्मान खुराना जैसे उनके कुछ दोस्तों ने उन्हें इतनी हिम्मत दी कि वह अपनी कविता सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >