अनुपमा की ‘किंजल’ ने बदला अपना अंदाज, OTT डेब्यू के लिए निधि शाह ने सीखी नई तरह की एक्टिंग

अनुपमा की ‘किंजल’ यानी निधि शाह अब ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. जानें उनकी नई सीरीज ‘सपने वर्सेस एवरीवन 2’ और टीवी से वेब की दुनिया के उनके सफर के बारे में.

टीवी के मशहूर शो ‘अनुपमा’ में किंजल का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस निधि शाह अब एक नई शुरुआत करने जा रही हैं. निधि अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह टीवीएफ की पॉपुलर सीरीज ‘सपने वर्सेस एवरीवन2’ के दूसरे सीजन में नजर आएंगी. हाल ही में एक्ट्रेस ने इस नए सफर को लेकर अपनी एक्साइटमेंट और नर्वसनेस दोनों जाहिर की हैं. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

क्यों छोड़ना चाहती हैं ‘किंजल’ की पहचान?

Hindustan Times से बातचीत में निधि शाह ने बताया कि लोग उन्हें ‘किंजल’ के नाम से खूब प्यार देते हैं, लेकिन अब वह चाहती हैं कि दर्शक उन्हें उनके असली नाम, यानी निधि के रूप में भी पहचानें.

वह कहती हैं, “जहां भी मैं जाती हूं, लोग मुझे किंजल ही समझते हैं. मैं चाहती हूं कि लोग उस इमेज से बाहर निकलकर मेरी मेहनत और मेरी असली शख्सियत को देखें.” इसी वजह से उन्होंने कई ऐसे रोल ठुकरा दिए जो किंजल जैसे ही थे, क्योंकि वह कुछ अलग और नया करना चाहती थीं.

टीवी से ओटीटी तक का मुश्किल सफर

टीवी से वेब सीरीज में आना निधि के लिए इतना आसान नहीं था. उन्होंने बताया कि टीवी पर एक्टिंग थोड़ी ‘लाउड’ होती है, जबकि ओटीटी पर बहुत ‘सटल’ (शांत और गहराई वाली) एक्टिंग की जरूरत होती है. इसके लिए निधि ने बहुत मेहनत की है. उन्होंने एक्टिंग वर्कशॉप की, डांस क्लास ली और अपनी पुरानी आदतों को बदलकर नए तरीके से एक्टिंग सीखी.

‘सपने वर्सेस एवरीवन’ में कैसा है निधि का किरदार?

निधि ने बताया कि जब उन्होंने इस सीरीज का पहला सीजन देखा था, तभी उन्हें इसकी कहानी बहुत पसंद आई थी. अब वह खुद इसका हिस्सा हैं. उनके किरदार का नाम ‘विधि’ है. उन्हें अपना यह रोल इसलिए पसंद आया क्योंकि यह बहुत गहरा है और उन्हें अपनी एक्टिंग का एक अलग हुनर दिखाने का मौका देता है.

यह भी पढ़ें: Lukkhe: राशि खन्ना ने शेयर किए ‘लुक्खे’ के BTS फोटोज, टखने पर बंधे हथियार ने खींचा ध्यान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >