Nick Jonas Indian Food: अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के साथ हाल ही में भारत घूमने के बाद निक जोनास कनाडा पहुंचे, जहां उन्होंने 'बूट्स एंड हार्ट्स म्यूजिक फेस्टिवल' में परफॉर्म किया. हालांकि, ऐसा लगता है कि भारत आने के बाद उनका भारतीय खाने के प्रति प्यार और बढ़ गया है. हाल ही में सामने आई एक पोस्ट में निक अपने भाई जो जोनास और दोस्तों के साथ कनाडा में भारतीय खाने का स्वाद लेते नजर आए. उनकी ये 'देसी' झलक फैंस को काफी पसंद आ रही है.
Nick Posted Picture Having Indian Food: कनाडा में इंडियन फूड कहते नजर आए निक
निक जोनास ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह टोरंटो के भारतीय रेस्टोरेंट 'अदरक यॉर्कविले' में खाना खाते नजर आए. वीडियो में उनके ऑर्डर किए गए कई स्वादिष्ट व्यंजनों की झलक दिखाई गई. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने सिर्फ "Stuff" लिखा.
बता दें कि 'अदरक यॉर्कविले' टोरंटो के मिशेलिन गाइड में शामिल रेस्टोरेंट है.
Nick Was Having Indian Dish Onion Bhajia & Kachodi: प्याज भजिया खाते नजर आए निक
रेस्टोरेंट ने भी इंस्टाग्राम पर निक और जो जोनास की तस्वीरें और उनके ऑर्डर की जानकारी शेयर की. पोस्ट में लिखा गया कि दोनों का दोबारा स्वागत करना उनके लिए खुशी की बात है. रेस्टोरेंट के मुताबिक, निक और जो ने रानी कचौरी, प्याज भजिया, रॉयल पिस्ता लैंब चॉप, मुर्ग मखनी और पापड़ की टोकरी का स्वाद लिया.
Nick Jiju is More Indian- Fans: निक जीजू अब आधे भारतीय बन चुके हैं - फैंस
निक जोनास का भारतीय खाने के प्रति प्यार देखकर भारतीय फैंस भी काफी खुश नजर आए. एक यूजर ने लिखा, "लगता है जोनास ब्रदर्स का जन्म ही अपनी देसी जड़ों तक पहुंचने के लिए हुआ था." दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "अब तो आप प्रियंका चोपड़ा से भी ज्यादा भारतीय हो गए हैं." वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट किया, "निक जीजू अब आधे भारतीय बन चुके हैं."
निक जोनस कई बार भारतीय संस्कृति और बॉलीवुड फिल्मों के प्रति अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं. हाल ही में 'स्पीकिंग विद द हार्ट' (Speaking with the Heart) में उनसे उनके पसंदीदा भारतीय खाने के बारे में पूछा गया. इस पर निक ने कहा, "बटर चिकन, पनीर, साग पनीर, मसाला पनीर, रायता, नान और चिकन बिरयानी हमारी पसंदीदा डिश हैं. हम खाना ऑर्डर करते समय काफी बड़ी लिस्ट बनाते हैं."
Nick Jonas Upcoming Concert: जोनास ब्रदर्स के आने वाले कॉन्सर्ट
7 अगस्त को जोनास ब्रदर्स ने ओंटारियो में आयोजित 'बूट्स एंड हार्ट्स म्यूजिक फेस्टिवल' में शानदार प्रस्तुति दी. अब वे आज न्यू ब्रंसविक के 'क्रॉइक्स-ब्लू मेडावी स्टेडियम' में लाइव परफॉर्म करेंगे. इसके बाद 'द बर्निंग अप टूर ऑल ओवर अगेन' (The Burning Up Tour All Over Again) के तहत न्यूयॉर्क के 'मैडिसन स्क्वायर गार्डन' में 20, 21 और 22 अगस्त को लगातार तीन दिनों तक कॉन्सर्ट करेंगे.
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की पहली चैट वायरल, इस मैसेज से हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत
