Neha Dhupia ने लिखी इमोशनल पोस्ट, कहा- लोग गालियां लिख रहे हैं

Neha Dhupia को शो रोडीज रिवॉल्यूशन में अपने दिए गए बयान तो लेकर काफी कुछ सुनना पड़ रहा है. उनके बयान के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है.

मुंबई: एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) को शो ‘रोडीज रिवॉल्यूशन’ में अपने दिए गए बयान को लेकर काफी कुछ सुनना पड़ रहा है. उनके बयान के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है. अब इस पर नेहा का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है, जो वायरल हो रही है.

इस मामले पर नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोनशल पोस्ट लिखा है. उन्होंने लिखा, ‘मैं पिछले पांच साल से रोडीज से जुड़ी हुई हूं और इसका हरपल एन्जॉय किया है. यह मुझे भारत के हर कोने में लेकर जाता है और यह मौका देता है कि मैं देश के रॉक स्टार्स के साथ मिलूं और काम कर सकूं. मैं यह पसंद और स्वीकार नहीं करती जो कि पिछले दो हफ्तों से हो रहा है. एक एपिसोड में मैंने हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई. एक प्रतिभागी ने बताया कि उसकी पार्टनर ने उसके साथ चीटिंग की और बदले में उसने उस लड़की पर हाथ उठा दिया. लड़की ने जो किया वो उसकी च्वॉइस थी. मैं चीटिंग का समर्थन नहीं करती और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुझे गलत समझ लिया गया, मैं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद हूं.’

नेहा ने आगे लिखा, दुर्भाग्यवश, मेरे ओपिनियन पर कई हफ्तों तक मेरा मजाक उड़ाया गया. मेरी एक पोस्ट पर 56,000 से ज्यादा कमेंट आए. मैं अब तक चुप थी, लेकिन अब मुझसे जुड़े मेरे करीबियों जैसे मेरा परिवार,मेरे दोस्त, मेरे सहकर्मी और यहां तक कि मेरे पिता के निजी व्हाट्सएप पर कई गालियों से भरे मैसेज आए. मेरी बेटी का पेज भी गालियों से भरा पड़ा है जो मुझे कतई बर्दाश्त नहीं.’

अपनी बात के अंत में नेहा ने कहा कि, ‘मैं फिजिकल एब्यूज के सख्त खिलाफ हूं. चाहें जो भी हो मैं इसके खिलाफ हमेशा खड़ी रहूंगी. जाहिर है कि एक महिला के मुकाबले एक पुरुष के पास शारीरिक बल ज्यादा होता है. महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में एक बड़ी समस्या है. अगर कोई इसका शिकार है तो वो बेझिझक इसके खिलाफ आवाज उठाए. इस बात का ध्यान रखा जाए कि वे अकेले नहीं हैं.’

बता दें कि शो के दौरान जब एक कंटेस्टेंट ने नेहा को बताया था कि, उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था, क्योंकि उसने मेरे अलावा पांच और ब्वॉयफ्रेंड बना रखे थे. इसी बात को सुन नेहा भड़क गईं थीं और उन्होंने उससे कहा कि ये उस लड़की की च्वॉइस है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >