Navjot Singh Sidhu ने द कपिल शर्मा शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गुलदस्ता बिखर…

Navjot Singh Sidhu: द कपिल शर्मा शो में कॉमेडियन कपिल और नवजोत सिंह सिद्धू की जोड़ी काफी फेमस रही है. हालांकि पूर्व क्रिकेटर ने 5 साल पहले एकाएक शो छोड़ दिया और उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने ले लिया. अब सिद्धू ने इस बारे में खुलकर बात की.

Navjot Singh Sidhu: 2019 में द कपिल शर्मा शो से नवजोत सिंह सिद्धू का जाना फैंस के लिए एक बड़ा झटका था, कई लोग इसके पीछे के असली कारण के बारे में अलग-अलग तरह की अटकलें लगा रहे थे. पांच साल बाद पूर्व क्रिकेटर को नेटफ्लिक्स पर कॉमेडियन के नए सीरीज द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर गेस्ट बनकर आते देखा गया. अब सिद्धू ने शो छोड़ने के पीछे का कारण बताया.

कपिल संग काम करने पर क्या बोले सिद्धू

द ग्रेन टॉक शो में बात करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल शर्मा के साथ काम करने को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि वह शुरू से ही कपिल के हर शो के साथ जुड़े थे. ये शो भगवान की ओर से बनाया गया एक गुलदस्ता है, जो दर्शकों को हंसाता है और उनका स्ट्रेस लेवल को कम करता है. मैं जितने वक्त के लिए भी इसका हिस्सा रहा, वो समय काफी खूबसूरत था.

नवजोत सिंह सिद्धू ने क्यों छोड़ा था द कपिल शर्मा शो

जब उनसे सीधे तौर पर द कपिल शर्मा शो छोड़ने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुलासा किया कि उनके हटने के फैसले में राजनीतिक कारणों ने अहम भूमिका निभाई. हालांकि वह इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकते हैं. सिद्धू ने कहा, “ऐसे राजनीतिक कारण थे जिनके बारे में मैं बात नहीं करना चाहता. कई और भी कारण थे, जिसके बाद गुलदस्ता बिखर गया. मेरी एक ख्वाहिश है कि वह गुलदस्ता फिर से उसी तरह इकट्ठा हो जाए, जैसे पहले था.” उन्होंने कहा, ”कपिल जीनियस हैं.”

Also Read- The Great Indian Kapil Show: नवजोत सिंह सिद्धू की हो रही एंट्री, फिर से ठोकेंगे ताली, अब अर्चना पूरन का क्या होगा?

Also Read- नवजोत सिंह सिद्धू कमेंट्री बॉक्स में फिर आएंगे नजर, शेरो-शायरी कर चलाएंगे बाण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >