Naagin 7 के लिए अविनाश मिश्रा को किया गया अप्रोच, बोले- किस्मत में होगा, तो मिल जाएगा

Naagin 7: एकता कपूर का सुपरनैचुरल ड्रामा नागिन 7 जल्द ही टीवी स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार है. हाल ही में निर्माता ने भी कई हिंट दिए थे. अब अविनाश मिश्रा ने कंफर्म किया कि उन्हें भी अप्रोच किया गया है.

Naagin 7: हिट शो नागिन 7 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. निर्माता एकता कपूर ने हाल ही में सुपरनैचुरल ड्रामा की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी. पिछले सीजन के खत्म होने के अठारह महीने बाद टीवी फ्रैंचाइजी एक बिल्कुल नई कहानी, नए चेहरों और कई सुपरनैचुरल ट्विस्ट के साथ वापसी करने वाला है. अब एक्टर अविनाश मिश्रा ने शो के लिए अप्रोच किए जाने पर बात की.

अविनाश मिश्रा को नागिन 7 के लिए किया गया अप्रोच

‘प्यार से बंधे रिश्ते’ में काम कर रहे अविनाश मिश्रा ने न्यूज 18 संग बात करते हुए कहा कि वह नागिन के अपकमिंग सीजन के लिए मेकर्स से बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “नागिन के लिए, हमने थोड़ी चर्चा की, लेकिन अभी मैं इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहा हूं, फिलहाल ‘प्यार से बंधे रिश्ते’ पर काम कर रहा हूं. इसलिए मेरे और बालाजी के बीच जो भी बातचीत चल रही थी, वह फिलहाल रुक गई है. देखते हैं क्या होता है.”

क्या नागिन 7 के लिए उम्मीद लगाए बैठे हैं अविनाश मिश्रा

जब अविनाश से पत्रकार ने पूछा कि क्या वह नागिन 7 के लिए उम्मीदें लगाए हुए हैं. इसपर एक्टर ने तुरंत जवाब दिया, “बिल्कुल नहीं… अगर यह मेरी किस्मत में होगा, तो मुझे मिल जाएगा.” नागिन 7 की अनाउंसमेंट करते हुए एकता कपूर ने एक खुशी वाला पोस्ट शेयर किया. जिसमें लिखा, “मेरे सभी प्यारे नागिन फैंस, मेरे सारे शोज के अलावा आप सबसे ज्यादा इसके लिए लॉयल हैं.. इसलिए मुझे ट्रोल भी करते हैं.. तो आप सभी के लिए यह नागिन 7 है.”

नागिन के बारे में

नागिन का पहला सीजन साल 2015 में मौनी रॉय, अदा खान और अर्जुन बिजलानी के साथ शुरू हुआ था और कुछ ही टाइम में ये हिट हो गया. दर्शकों ने कहानी और फ्रेश जोड़ी को काफी पसंद किया. दूसरे सीजन में भी मौनी ही मेन लीड में थी. वहीं की जगह करणवीर बोहरा ने ले ली. तीसरे सीजन में ज्योति, पर्ल वी पुरी, अनीता हसनंदानी और रजत टोकस थे. चौथे में निया शर्मा और विजयेंद्र कुमेरिया ने एक्टिंग की. का पांचवें सीजन में चंदना, शरद मल्होत्रा ​​और मोहित सहगल नजर आए थे. नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश के साथ सिम्बा नागपाल मुख्य भूमिका में थे.

यह भी पढ़ें- Param Sundari Advance Booking: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने बेचे इतने टिकट, ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया कितना होगा ओपनिंग डे कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >