Mirzapur 4 OTT Release: मिर्जापुर 4 की रिलीज डेट को लेकर गोलू ने दिया बड़ा हिंट, बोली- जुलाई में वेब सीरीज के…

Mirzapur 4 OTT Release: अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर के तीनों सीजन ब्लॉकबस्टर हुए हैं. अब फैंस चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच गोलू की भूमिका निभाने वाली श्वेता त्रिपाठी ने सीजन 4 के ओटीटी रिलीज को लेकर डिटेल्स शेयर किए.

Mirzapur 4 OTT Release: अमेजन प्राइम वीडियो का लोकप्रिय क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर ऑफिशियल तौर पर अपने चौथे सीजन के साथ वापस आ रहा है. सीजन 3 की सफलता के बाद, एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ने घोषणा की थी कि अगले सीजन पर काम शुरू हो चुका है. तब से फैंस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब गोलू की भूमिका निभाने वाली श्वेता त्रिपाठी ने सीजन 4 के रिलीड डेट को लेकर डिटेल्स शेयर किया.

मिर्जापुर सीजन 4 की रिलीज डेट को लेकर श्वेता त्रिपाठी ने दिया बड़ा हिंट

एनडीटीवी से बातचीत में श्वेता त्रिपाठी ने कहा, “एक फिल्म है और एक मिर्जापुर का सीजन 4 है. उम्मीद है कि पिछला सीजन जुलाई में मेरे जन्मदिन के आसपास रिलीज हुआ था. मुझे उम्मीद है कि इस जन्मदिन पर भी हम आप सभी के साथ कुछ अच्छी खबर शेयर करेंगे.” एक्ट्रेस की बातों से नेटिजन्स ये अनुमान लगाने लगे कि क्या मिर्जापुरी 4 जुलाई में दस्तक देने वाला है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

दर्शक मिर्जापुर 4 से क्या कर सकते हैं उम्मीद

मिर्जापुर 4 रिलीज अपडेट के बारे में पूछे जाने पर श्वेता ने कहा, “बहुत जोर-शोर से काम हो रहा है. मैं उस सेट पर जाने का इंतजार नहीं कर सकती.” श्वेता त्रिपाठी ने सीधे तौर पर जुलाई 2025 की रिलीज का संकेत नहीं दिया है, लेकिन शब्दों ने फैंस के बीच जरूर हलचल पैदा कर दी है. मिर्जापुर सीजन 4 वहीं से शुरू होता है, जहां सीजन 3 खत्म हुआ था. गुड्डू पंडित (अली फजल) का नियंत्रण अस्थिर और असुरक्षित है. कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) से सीजन 4 में और अधिक कहर बरपाने ​​की उम्मीद है. इसलिए, दर्शक डबल ड्रामा, विश्वासघात और ट्विस्ट की उम्मीद कर सकते हैं. जिसमें नए और पुराने दुश्मन अराजकता लाएंगे.

मिर्जापुर 4: रिटर्निंग कास्ट

  • कालीन भैया के रूप में पंकज त्रिपाठी
  • अली फजल – गुड्डु पंडित
  • बीना त्रिपाठी के रूप में रसिका दुग्गल
  • गोलू गुप्ता के रूप में श्वेता त्रिपाठी
  • शत्रुघ्न त्यागी के रूप में विजय वर्मा
  • ईशा तलवार – माधुरी यादव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >