Mirzapur में भरत और शत्रुघ्न त्यागी की भूमिका निभाने पर विजय वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये कैरेक्टर काफी…

Mirzapur 3: मिर्जापुर 3 का हर कोई इंतजार कर रहा है. पॉपुलर वेब सीरीज 5 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. अब विजय वर्मा ने सीरीज में डबल रोल निभाने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि शूटिंग करना जादुई था.

Mirzapur 3: पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर कोई जानना चाहता है कि आगे की कहानी में क्या होगी. यह सीरीज किसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म या किसी बड़े टीवी शो से भी ज्यादा पॉपुलर है. शो के हर किरदार को पहले सीजन से ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. शो पर कई मीम्स बन चुके हैं और यहां तक ​​कि सीरीज का टाइटल सॉन्ग भी काफी पॉपुलर रहा है. लोगों को शो में अपने पसंदीदा किरदारों की ओर से बोले गए एक-एक डायलॉग याद हैं.

इन स्टार्स ने मिर्जापुर को बनाया ब्लॉकबस्टर

मिर्जापुर में विजय वर्मा, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, हर्षिता गौड़, अंजुम शर्मा जैसे कलाकार अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. शो में दिव्येंदु भी मुन्ना भैया के किरदार में थे, लेकिन उन्होंने खुलासा किया है कि वह सीजन 3 का हिस्सा नहीं होंगे. हम सभी ने शो में मुन्ना भैया का अंत देखा है और कई फैंस इस एंडिंग से खुश नहीं थे.

Also Read- Mirzapur 3: गुड्डु भैया के रोल के लिए अली फजल नहीं थे पहली पसंद, मेकर्स ने इस किरदार के लिए किया था अप्रोज

Also Read- Mirzapur 3: पंचायत के ‘सचिव जी’ दिखेंगे मिर्जापुर 3 में, अली फजल ने किया बड़ा खुलासा, कहा- कालीन भैया से जुड़ी…

Also Read- Mirzapur 3: इस दिन ओटीटी पर रिलीज हो रही है मिर्जापुर 3, कालीन भैया-गुड्डू पंड‍ित फैलाएंगे दहशत

विजय वर्मा ने मिर्जापुर में डबल रोल करने पर तोड़ी चुप्पी

दूसरे सीजन में, हमने विजय वर्मा को शो में एंट्री करते देखा. उन्होंने सीरीज में भरत त्यागी और शत्रुघ्न त्यागी की दोहरी भूमिका निभाई. शो में उनके परफॉर्मेंस के लिए उन्हें पसंद किया गया था. अब विजय वर्मा ने मिर्जापुर में डबल रोल निभाने पर बात की है. उन्होंने बॉलीवुडलाइफ संग बात करते हुए कहा, “यह बहुत आनंददायक था.”

इस दिन रिलीज होगी मिर्जापुर 3

विजय वर्मा ने आगे कहा, ये प्रोसेस बहुत टेक्निकल और थकाऊ है, लेकिन मैंने जादू होते हुए देखा. मैंने एक भाई का थोड़ा सा किया और दूसरे भाई का थोड़ा सा किया और फिर निर्देशक ने कुछ किया और इस तरह ये कैरेक्टर भी पॉपुलर हो गया. इन दो भाइयों को फ्रेम में घूमते और एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हुए देखना अच्छा लगा. हालांकि मिर्जापुर के तीसरे सीजन में हम केवल एक त्यागी को देखते हैं. मिर्जापुर 3 की स्ट्रीमिंग 5 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर शुरू होगी.

Also Read- Mirzapur Season 3 Trailer: सत्ता की लड़ाई इस बार होगी खूनी गुड्डू भैया का खतरनाक अवतार… पंकज त्रिपाठी ने ट्रेलर में डाली जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >