Mirzapur Season 3 Trailer: सत्ता की लड़ाई इस बार होगी खूनी गुड्डू भैया का खतरनाक अवतार... पंकज त्रिपाठी ने ट्रेलर में डाली जान

मिर्जापुर सीज़न 3 का ट्रेलर रिलीज़ होते ही धूम मचा रहा है, जिसमें गुड्डू भैया और कालीन भैया की जबरदस्त टक्कर दिखाई दे रही है. पंकज त्रिपाठी की दमदार वापसी और अली फजल का खतरनाक अवतार फैंस को बांधे रखेगा. शो का प्रीमियर 5 जुलाई, 2024 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा.

अमेज़न प्राइम वीडियो ने हाल ही में मिर्ज़ापुर सीज़न 3 के रिलीज डेट की घोषणा की है. इस सीरीज के अगले सीजन का फैन्स को इंतजार है. इस बेहद प्रतीक्षित सीरीज का प्रीमियर 5 जुलाई, 2024 को होने वाला है, थोड़ी देर पहले, अमेजन प्राइम वीडियो ने सीजन 3 के लिए ट्रेलर लांच किया है और आते ही ट्रेलर ने फैन्स को खुश कार दिया है. सीरीज का ट्रेलर काफी प्रोमिसिंग नजर आ रहा है.

मिर्जापुर 3 का ट्रेलर आउट

गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर द्वारा लिखित सीरीज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस्ड ये शो पिछले 2  सीजन से दर्शकों के दिलों पे राज कर रहा है. सीरीज में श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, हर्षिता गौर, विजय वर्मा, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, राजेश टैलंग, नेहा सरगम, लिलिपुट फारोकी, रोहित तिवारी, और अनिल जॉर्ज महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

कैसा है ट्रेलर?

मिर्जापुर 3 का ट्रेलर जबरदस्त है. फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. पंकज त्रिपाठी की झलक ट्रेलर के अखिरी के चंद सेकंड में दिखाई गई है जिस में उन्होंने जान लगा दी है. उनकी एंट्री से ट्रेलर की पूरी वाइब्स बदल जाती हैं और पुराने दिनो की याद ताजा हो जाती है. ट्रेलर में बोले उनके शानदार डायलॉग और उनकी आवाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. ट्रेलर में जबरदस्त डायलॉग है.

अली फजल का किरदार है खूंखार

अली फजल का किरदार इस बार और खूंखार होने वाला है अंजुम शर्मा और ईशा तलवार का किरदार भी काफी मजबूत नजर आ रहा है. वही कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न लाने की जिम्मेदारी रिसका दुग्गल के कंधों पे है. ये देखना काफी मजेदार होगा. कि इस बार कहानी क्या मोड लेगी क्योंकि मिर्जापुर में खेल आज भी वही है, बस मोहरे बदल गए हैं.

Mirzapur-3

Also read:- chandu champion movie review: kartik aaryan के शानदार अभिनय से सजी चंदू चैंपियन है संघर्ष और सीख की दास्तान

Also read:- Bigg boss OTT 3: लग्जरी बेडरूम से लेकर ग्रैंड लिविंग हॉल तक, कुछ ऐसा दिखता है बिग बॉस का नया घर

मुन्ना भैया नहीं होंगे शो का हिस्सा

बता दें कि मिर्जापुर के दोनों सीजन को फैंस ने खूब प्यार दिया है. शो में दिव्येन्दु शर्मा को मुन्ना भैया के रोल में जनता से भार भर के प्यार मिला है पर इस बार तीसरे सीजन में दिव्येन्दु शर्मा नजर नहीं आएंगे. दरअसल, दूसरे सीजन के आखिर में गुड्डू भैया और गोलू मुन्ना भैया को मारकर अपना बदला लेते हैं. 

पंकज त्रिपाठी है किंग

सीरीज में पकंज त्रिपाठी कालीन भैया के रोल में हैं. कालीन भैया मिर्जापुर के किंग हैं. हालांकि, वो अपनी कुर्सी बेटे मुन्ना को दे रहे थे. लेकिन मुन्ना की अब मौत हो चुकी है. मिर्जापुर की कुर्सी पर हर कोई आंख लगाए बैठा है. देखना मजेदार होगा कि आखिर सत्ता किसके हाथ में होगी.

Also read:- विलेन की भूमिका में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी खूब बटोरी सुर्खियां, लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sahil Sharma

Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >