Mirzapur 3 से लेकर Aashram 4 तक, इन धमाकेदार वेब सीरीज की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस

वेब सीरीज का इन-दिनों हर तरफ क्रेज है. साल 2024 में कुछ ऐसे वेब सीरीज है, जिसकी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. उनमें पंचायत 3 से लेकर मिर्जापुर 3 और आश्रम 4 शामिल है.

पंचायत 3, मिर्जापुर 3, आश्रम 4 असुर 3, पाताल लोक 2 जैसी वेब सीरीज के रिलीज का फैंस इंतजार कर रहे हैं. इनके पिछले सीजन ने ओटीटी पर धमाल मचाया था और जबरदस्त हिट साबित हुए थे.

Panchayat-3

पंचायत 3
अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज में से एक पंचायत 3, 28 मई को स्ट्रीमिंग के लिए पूरी तरह तैयार है. दर्शक एक बार फिर फुलेरा गांव को देख सकेंगे.

Mirzapur-3

मिर्जापुर 3
पंकज त्रिपाठी, अली फजल स्टारर वेब सीरीज मिर्जापुर 3 का हर कोई इंतजार कर रहा है. हालांकि ये सीरीज कब रिलीज होगी, इसकी ऑफिशियल डेट अभी सामने नहीं आए हैं. अमेजन प्राइम वीडियो ने ये जरूर अनाउंस किया था कि साल 2024 में ये रिलीज होगी.

Also Read- Panchayat 3 Trailer: देख रहा है बिनोद… प्रधान जी गुस्सा कर रहे हैं, पंचायत 3 का धमाकेदार ट्रेलर आउट

The family man

द फैमिली मैन 3
मनोज बाजपायी की मोस्ट पॉपुलर सीरीज द फैमिली फैन भी ओटीटी दिग्गज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. इसके पहले दो सीजन काफी हिट हुए थे और अब फैंस तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Kota factory

कोटा फैक्ट्री 3
कुछ वेब सीरीज सभी उम्र के दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही हैं, लेकिन कोटा फैक्ट्री एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसने सबको एंटरटेन किया है. जितेंद्र कुमार, मयूर मोरे, अहसास चन्ना, रंजन राज, आलम खान, उर्वी सिंह और रेवती पिल्लई जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों से सजी यह ड्रामा सीरीज कोटा के बैकग्राउंड पर आधारित है. फैंस कोटा फैक्ट्री सीजन 3 का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं.

Also Read- हनुमान चालीसा पढ़ने पर मजबूर कर देंगी OTT की ये 5 वेब सीरीज, कॉन्ज्यूरिंग-एनाबेला भी इसके आगे फेल

Aashram

आश्रम 4
इस वेब सीरीज में बाबा निराला बनकर बॉबी देओल ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. सभी चौथे सीजन का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि नया पार्ट कब आएगा, इसकी अभी अनाउंसमेंट नहीं हुई है. सीरीज के तीन सीजन काफी लोकप्रिय रहे थे.

Pataal lok

पाताल लोक 2
सुदीप शर्मा द्वारा निर्देशित और क्लीन स्लेट फिल्मज द्वारा निर्मित, क्राइम थ्रिलर पाताल लोक अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. यह सीरीज एक थके हुए पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विभिन्न सामाजिक-आर्थिक स्तरों तक फैली जटिल आपराधिक जांच की भूलभुलैया में फंस जाता है. अब फैंस इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Also Read- Madgaon Express OTT: इस ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म मडगांव एक्सप्रेस, तीन दोस्तों की कहानी आपको खूब करेगी एंटरटेन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >