Mirzapur 3 Bonus Episode में मुन्ना भैया का होगा भौकाल, इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

Mirzapur 3 Bonus Episode: मिर्जापुर 3 जब अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ, फैंस ने इसे काफी ज्यादा पसंद किया. हालांकि कुछ को मुन्ना भैया की कमी जरूर महसूस हुई. अब मिर्जापुर 3 के बोनस एपिसोड में दर्शकों को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है.

Mirzapur 3 Bonus Episode: पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर 3 ने अपनी रिलीज के बाद दर्शकों के बीच खूब भौकाल मचाया. सबको जहां पंकज त्रिपाठी और अली भजल की एक्टिंग पसंद आई. वहीं कई ने मुन्ना भैया को काफी ज्यादा मिस किया. उनकी कमी हर एपिसोड में खली. दरअसल दूसरे सीजन में उनकी मौत हो गई थी. हालांकि मुन्ना भैया ‘मिर्जापुर’ के मुख्य आकर्षणों में से एक थे. दिव्येंदु शर्मा के शानदार प्रदर्शन ने इस किरदार को दर्शकों का पसंदीदा बना दिया. अब ये पॉपुलर किरदार मिर्जापुर 3 के बोनस एपिसोड में नजर आएगा.

मिर्जापुर 3 के बोनस एपिसोड में मुन्ना भैया की होगी धमाकेदार वापसी

दरअसल प्राइम वीडियो की ओर से मिर्जापुर 3 के बोनस एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें दिव्येंदु उर्फ मुन्ना भैया नजर आ रहे हैं. वह अपने स्टाइल में कहते हैं, ”हम क्या गए, पूरा बवाल मच गया… सुना है हमारे वफादार फैंस बहुत याद करते हैं हमको… सीजन 3 में कुछ चीजें मिस की गई हैं, वो हम खोज के ले आये हैं, सिर्फ तुम्हारे लिए… मुन्ना त्रिपाठी के सुजन्या से, क्योंकि हम करते पहले हैं, सोचते बाद में हैं.

कब रिलीज होगा मिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड

जिन दर्शकों को मिर्जापुर 3 के बोनस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार था, उनके लिए एक खुशखबरी है. पॉपुलर वेब सीरीज 30 अगस्त को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. गैंगस्टर सीरीज में मुन्ना त्रिपाठी की वापसी पर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, ”जलवा है मुन्ना भैया का.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “मुन्ना त्रिपाठी, द किंग ऑफ मिर्जापुर.” एक अन्य यूजर ने यह भी लिखा, “मुन्ना त्रिपाठी अमर हैं.”

मिर्जापुर 3 के बोनस एपिसोड में मौजूद है कौन से स्टारकास्ट

एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट की ओर से निर्मित मिर्जापुर सीजन 3 का निर्देशन गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर की ओर से किया गया है. सीरीज में कई शानदार कलाकार शामिल हैं, जिनमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेनयुली, हर्षिता शेखर गौड़, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, मेघना मलिक और मनु ऋषि चड्ढा शामिल हैं.

Also Read- Mirzapur Season 3: रिलीज होने जा रहा मिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड, गुड्डू पंडित ने जिसे मौत के घाट उतारा, उस शख्स की होगी वापसी

Also Read- Aashram 4 से लेकर Mirzapur 3 Bonus Episode तक, इन ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं फैंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >