Mirzapur 3 को मिले मिक्स रिव्यू पर गुड्डू भैया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर तरह की राय…

Mirzapur 3: मिर्जापुर 3 जबसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ है, तब से दर्शक इसके सभी एपिसोड्स देखने में बिजी है. सोशल मीडिया पर मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज का रिव्यू भी सामने आया था, जिसमें इसे मिक्स रिएक्शन मिला. अब अली फजल ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Mirzapur 3: ‘मिर्जापुर’ भारत में सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक है. अब इसका तीसरा सीजन भी आ गया है, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है. पहले दो सीजन को जहां फैंस ने सुपरहिट बताया नहीं नए सीजन को मिक्स रिएक्शन मिले. उनका कहना था कि इस बार गुड्डू भैया से लेकर कालीन भैया का जादू नहीं चला… कहानी काफी बोरिंग है. हालांकि कई लोगों को सीरीज काफी पसंद आई. अब अली फजल ने इसपर रिएक्ट किया है.

मिर्जापुर 3 को मिले मिक्स रिएक्शन पर अली फजल ने कही ये बात

अली फजल ने ओटीटीप्ले से बात करते हुए कहा, “ये बातें मुझे पर्सनली काफी इफेक्ट करती है. अगर कोई सीरीज अच्छा परफॉर्म नहीं करती है, तो ये सबकी जिम्मेदारी होती है. यह कहना बहुत आसान है, ‘अरे, यह मेरा नहीं है…’, लेकिन यह आप पर प्रभाव डालता है, क्योंकि आप परिवार का हिस्सा हैं, आप स्टोरी टेलिंग कहने की प्रक्रिया का हिस्सा हैं.

Also Read- Mirzapur 3 : मुन्ना भैया का गेम ओवर या फिर सेकंड इनिंग्स, क्या है शो की एंडिंग का रहस्य?

Also Read- mirzapur 3 में कालीन भैया की गलत एक्टिंग करने लगे थे पंकज त्रिपाठी..खुद किया खुलासा

Also Read- Mirzapur 3: अगर अब तक नहीं देखी है मिर्जापुर तो देखने से पहले जान लें इस सीजन की ये बातें

मिर्जापुर 3 में ये स्टार्स आएंगे नजर

उन्होंने वेब सीरीज को मिल रहे मिक्स रिएक्शन को लेकर कहा, “हां, बिल्कुल, लेकिन हम पॉजिटिव तरीके से लेते हैं, क्योंकि एक अरब लोग इसे देख रहे हैं. साथ ही, हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि यह दुनिया के सबसे बड़े शो में से एक, और इसलिए दुनिया भर से हर तरह की राय आना तय है और आ रही है. ‘मिर्जापुर 3’ में पंकज त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, हर्षिता गौड़, कुलभूषण खरबंदा, ईशा तलवार, लिलीपुट, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेनयुली, अनंगशा बिस्वास और नेहा सरगम ​​भी हैं.

Also Read- Mirzapur 3 के रिलीज के बाद फैंस की बढ़ी बेचैनी, अब इन वेब सीरीज के इंतजार में नजरें बिछाये हुए हैं दर्शक, निपटा लें पिछला सीजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >