#MeToo: अमेरिकी फिल्म प्रोड्यूसर हार्वे वेंस्टीन को दुष्कर्म मामले में 23 साल की सजा

#MeToo- अमेरिकी प्रोड्यूसर हार्वे वेंस्टीन को दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामले में 23 साल की सजा सुनाई गयी. वेंस्टीन को पिछले महीने ही ट्रायल के दौरान दोषी पाया गया था.

अमेरिकी प्रोड्यूसर हार्वे वेंस्टीन को दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामले में 23 साल की सजा सुनाई गयी. वेंस्टीन को पिछले महीने ही ट्रायल के दौरान दोषी पाया गया था. कोर्ट में में जज ने दोनों पक्षों को सुना और फिर सजा का एलान किया.

हार्वे पर क्रिमिनल सेक्सुअल एक्ट और दुष्कर्म जैसे आरोप लगाये गये थे, जिसमें उसे दोषी पाया गया. कुल पांच महिलाओं और सात पुरुषों की ज्यूरी ने पांच दिनों तक विचार-विमर्श करने के बाद हार्वे को थर्ड डिग्री रेप और फर्स्ट डिग्री आपराधिक यौन गतिविधि के मामले में दोषी पाया.

67 साल के वेंस्टीन पर 80 से ज्यादा महिलाओं ने यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगाया था. बीते काफी साल से ही हार्वे पर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप लगते आ रहे थे, जिसके बाद 2017 में उनका करियर भी बर्बाद हो गया.

हार्वे विंस्टीन पर जिन महिलाओं ने आरोप लगाया था, उनमें से एक उभरती हुई ऐक्ट्रेस है और एक टीवी और फिल्म प्रॉडक्शन की पूर्व असिस्टेंट है.

बता दें कि हार्वे पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद #MeToo आंदोलन की शुरुआत हुई थी. पूरी दुनिया भर की महिलाओं और पुरुषों ने इस मूवमेंट में हिस्सा लिया और अपनी तकलीफ बताई. भारत में भी कई मामले सामने आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >